{"_id":"58a9b2f54f1c1b921ad862da","slug":"laathi-cahrg-after-bjp-congress-clash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोटिंग को लेकर भिड़़े भाजपाई-कांग्रेसी, पथराव के बाद लाठीचार्ज, कई घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोटिंग को लेकर भिड़़े भाजपाई-कांग्रेसी, पथराव के बाद लाठीचार्ज, कई घायल
अंकित पांडेय, राहुल शुक्ला, अमर उजाला
Updated Mon, 20 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
गोविंदपुर में भाजपा और कांग्रेस में पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- फोटो : माेहन मिश्र, अमर उजाला कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर दक्षिण के किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी अजय कपूर और भाजपा प्रत्याशी महेश त्रिवेदी के समर्थकों के बीच जमकर बवाल हुआ। शाम करीब चार बजे गोविंदनगर स्थित चाचा नेहरू इंटर कालेज में फर्जी वोटिंग की सूचना पर पहुंचे भाजपाइयों की कांग्रेसियों से जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। इसमें भाजपा दक्षिण जिला महामंत्री शिव शंकर, भाजपा प्रत्याशी के पुत्र शिवम समेत छह लोग घायल हो गए। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पहले कई अन्य जगहों पर भी हंगामा हुआ।
लाठी चार्ज के दौरान ली गई तस्वीर
- फोटो : माेहन मिश्र, अमर उजाला कानपुर
अजय कपूर के भाई विजय कपूर और समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही फर्जी वोटिंग का हल्ला मचने पर अजय कपूर और महेश त्रिवेदी के समर्थकों के बीच गहमागहमी का माहौल बना शुरू हो गया।
गोविंदपुर थाने के बाहर जमा भाजपा के कार्यकर्ता
- फोटो : माेहन मिश्र, अमर उजाला कानपुर
भाजपाइयों का आरोप था कि अजय कपूर समर्थक फर्जी वोटिंग करा रहे हैं। दोपहर तीन बजे सीओ गोविंदनगर को भाजपाइयों ने फोन करके शिकायत दर्ज कराई कि गांधी स्मारक इंटर कालेज में अजय कपूर के चचेरे भाई सचिन कपूर और रिश्तेदार राजन करारा फर्जी वोटिंग करा रहे हैं। इस पर पुलिस सचिन, राजन और भाजपाई हरि सिंह को पकड़कर थाने ले गई और माहौल बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की पिटाई के बाद थाना पहुंचे भाजपा प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
अजय कपूर के भाई विजय कपूर समर्थकों के साथ रिश्तेदारों को छुड़ाने के लिए थाने पहुंच गए। कुछ देर तक थाने में धरना देने के बाद भी पुलिस ने नहीं सुनीं तो वह वहां से निकल गए। महेश त्रिवेदी के बेटे शिवम का आरोप है कि विजय कपूर समर्थकों के साथ काफिला लेकर चाचा नेहरू इंटर कालेज स्थित उनके बस्ते पर पहुंचे और समर्थकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बस्ते की मेज कुर्सियों को पलट दिया। विजय कपूर ने उनसे भी मारपीट की, इस पर झगड़ा बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों से जमकर पथराव हुआ। हवाई फायर भी हुए। कई और लोगों को पत्थर लगने व गिरने से चोटें आईं। कई दोपहिया और चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए। भाजपा कार्यकर्ता रतनलाल नगर निवासी सुशील कुमार द्विवेदी ने विजय कपूर, अमित जुनेजा, परमिंदर सरदार, राजन बरारा समेत 50-60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।