फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब! अब गमलों में भी लग रहा आम 

Sun, 19 Feb 2017 11:35 PM IST
सुशांत खरे, अमर उजाला, महोबा
सुशांत खरे, अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 19 Feb 2017 11:35 PM IST
सार

नई वैरायटी की किस्म से वर्ष में दो बार आएंगे फल
दो से ढाई फिट ऊंचे पेड़ में फल देख अचंभित हो रहे लोग

विज्ञापन
now mengos in pots
डेमो
विभिन्न रंगों के फूल व पत्तियों के साथ घरों के आंगन व छतों में रखे गमलों में यदि आम के फल लगे दिखाई दे तो चौकिए नहीं, अब आम की ऐसी वैरायटी आ गई है जिसका पेड़ गमलों में लगाया जा सकता है। साथ ही बिन मौसम भी आम का स्वाद लिया जा सकता है।


 
now mengos in pots
गमले में लगे आम के पेड़ में लगा फल व जानकारी देते मुकेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी मुकेश पाठक  के आंगन में लगे गमलों में आम के पेड़ व फल देखकर लोग अचंभित हो रहे है। मुकेश पाठक पेशे से अधिवक्ता है। उन्हें पेड़ पौधों से अधिक लगाव है। पेड़ पत्तियों के साथ नई किस्म के पौधेे लगाकर उनकी देखभाल करना उनकी दिनचर्या में शामिल है। एक वर्ष पहले वह कलकत्ता गए थे। वहां उन्होंने आम की नई वैरायटी देखी, जिसे गमलों में भी लगाया जा सकता था।




 
now mengos in pots
गमले में आम के पेड़ की नई किस्म के बारे में सुनते हुए रिसर्चर
मुकेश आम्रपाली वैरायटी के दो पेड़ अपने घर लाए और गमलों में लगाया। दो से ढाई फीट ऊंचे आम के पेड़ों में इस समय बिन मौसम फल आ रहे है। इसे देखकर आसपास के लोग भी अचंभित है। इस पेड़ में एक वर्ष में दो बार आम के फल आते है। लोग आम्रपाली वैरायटी लगाकर न सिर्फ आंगन को हराभरा कर सकते है बल्कि साल में दो बार फल भी ले सकते है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed