फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आइसक्रीम-कोल्ड ड्रिंक के शौकीन हैं तो रहें सतर्क, ये हो सकते नुकसान

Thu, 19 Apr 2018 02:55 PM IST
शिखा पांडेय, कानपुर
शिखा पांडेय, कानपुर Updated Thu, 19 Apr 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
know Side effects from ice cream and cold drinks
डेमो पिक
कोल्ड ड्रिंक व आइसक्रीम के बिना तो गर्मी के मौसम का मतलब ही अधूरा है। इस सीजन में गर्मीं से राहत पाने के लिए लोग आइसक्रीम व कोल्ड ड्रिंक को अपनी डाइट में ही शामिल कर लेते हैं। इस रिपोर्ट को पढ़ कर आप इन चीजों से तौबा कर लेंगे।

डेंटिस्ट एस.एस पाण्डेय बता रहे हैं कोल्ड ड्रिंक व आइसक्रीम के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में ...
                                                   

आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक से दातों को नुकसान 

know Side effects from ice cream and cold drinks
डेमो पिक
कोल्ड ड्रिंक में फास्फोरिक एसिड, साइट्रिक एसिड का इस्तेमाल किया जाता है। इससे दातों में कैबिटीज व दातों के चिटकने का खतरा बढ़ जाता है। डेंटिस्ट अभिलाषा का मानना है कि आइसक्रीम व कोल्ड ड्रिंक दोनों के अधिक सेवन से दांतों में सेंस्टिविटी, सड़ने व चिटकने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है किकोल्ड ड्रिंक व आइसक्रीम के अधिक सेवन से बचें। साथ ही समय-समय पर दांतों का परीक्षण कराते रहें। दांतों में किसी भी तरह की समस्या होने पर स्वयं मेडीकेटेड टूथपेस्ट लेने से पहले डेंटिस्ट की सलाह जरूर लें।
 

आइसक्रीम खाने के नुकसान

know Side effects from ice cream and cold drinks
डेमो पिक
- आइसक्रीम से हृदय रोग की समस्या उत्पन्न होती है। क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में वसा और कैलोरी पाई जाती है।
- आइसक्रीम में दूध, अंडा, मक्खन आदि का इस्तेमाल किया जाता है जोकि सेचुरेटेड फैट की समस्या को बढ़ावा देते हैं।
- आइसक्रीम के सेवन से वजन बढ़ने की समस्या हो जाती है, क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आइसक्रीम खाने के फायदे

know Side effects from ice cream and cold drinks
डेमो पिक
- आइसक्रीम दूध, मेवे, शक्कर व कई विटामिन से भरपूर होती है जिसकेसेवन से ऊर्जा प्राप्त होती है।
- आइसक्रीम तनाव दूर करने और खुशी का संचार करने में मददगार है।
- आइसक्रीम खाने से ताजगी का अहसास होता है।
 
विज्ञापन
know Side effects from ice cream and cold drinks
डेमो पिक
- यह कैल्शियम से भरपूर है, जो हड्डियों के लिए लाभकारी है।
- आइसक्रीम को प्रोटीन का बेहतर स्त्रोत माना जाता है, जो त्वचा, मासपेशियों आदि के लिए फायदेमंद है। 
- मुंह में छाले से परेशान लोगों के लिए आइसक्रीम रामबाड़ है। इससे छाले की समस्या काफी हद तक ठीक हो जाती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed