फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए भाई दूज मनाने का महत्व और शुभ मुहूर्त के बारे में

Fri, 09 Nov 2018 10:11 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 09 Nov 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
Know about Bhai dooj Festival and shubh Muhurt
demo
पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज के संस्थापक पंडित केए दुबे पद्मेश ने बताया कि शुक्रवार 9 नवंबर को भाई दूज है। इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर टीका करती है और इसके बाद उन्हें मिष्ठान खिलाती है।

 
Know about Bhai dooj Festival and shubh Muhurt
demo
यम द्वितीया के दिन यम की बहन यमुना नदी में स्नान करने से पूर्र साल भर अकाल मृत्यु की भय से यमराज मुक्त करते है। आज ही के दिन अपने भाई के दीर्घायु होने के लिए उसके माथे पर टीका करते है और यमराज से प्रार्थना करते है कि मेरे भाई के घर अकाल मृत्यु न हो ऐसा हमारे ग्रंथों में उल्लेख है।
 
Know about Bhai dooj Festival and shubh Muhurt
demo
भाई दूज मुहूर्त:
सुबह- 9:20 से 10:35 तक
दोपहर-1:20 से 3:15 तक
शाम-4:25 से 5:35 और 7:20 से रात 8:40 तक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about Bhai dooj Festival and shubh Muhurt
demo
भैया दूज कथा
भगवान सूर्य नारायण की पत्नी का नाम छाया था। उनकी कोख से यमराज तथा यमुना का जन्म हुआ था। यमुना यमराज से बड़ा स्नेह करती थी। वह उससे बराबर निवेदन करती कि इष्ट मित्रों सहित उसके घर आकर भोजन करो। अपने कार्य में व्यस्त यमराज बात को टालता रहा। कार्तिक शुक्ला का दिन आया। यमुना ने उस दिन फिर यमराज को भोजन के लिए निमंत्रण देकर, उसे अपने घर आने के लिए वचनबद्ध कर लिया।
 
विज्ञापन
Know about Bhai dooj Festival and shubh Muhurt
demo
यमराज ने सोचा कि मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं। मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाना चाहता। बहन जिस सद्भावना से मुझे बुला रही है, उसका पालन करना मेरा धर्म है। बहन के घर आते समय यमराज ने नरक निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। यमराज को अपने घर आया देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने स्नान कर पूजन करके व्यंजन परोसकर भोजन कराया। यमुना द्वारा किए गए आतिथ्य से यमराज ने प्रसन्न होकर बहन को वर मांगने का आदेश दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed