फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश और उनकी बुआ की नजदीकियां सिर्फ भाजपा को रोकने के लिए बढ़ रही हैं- मौर्या

Wed, 04 Apr 2018 08:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 04 Apr 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
keshav prasad maurya statement about mayawati and akhilesh
केशव प्रसाद
यूपी के हरदाेई में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने एक सभा में अखिलेश यादव अाैैर बसपा सुप्रीमाे मायावती की जमकर टांग खींची। उन्हाेंने कहा बुअा अाैर भतीजे की नजदीकियां भाजपा काे राेकने के लिए बढ़ रही हैं। मौर्या बाेले मोदी को रोकने के लिए सभी विपक्षी एकजुट हो रहे हैं।


 
keshav prasad maurya statement about mayawati and akhilesh
केशव प्रसाद
नरेंद्र मोदी के रूप में देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसका डंका देश में ही नहीं बाहर भी बज रहा है। मोदी और भाजपा को 2019 में सत्ता में आने से रोकने को देश के अंदर ही नहीं विश्व स्तर पर भी साजिश चल रही है। देश के अंदर विपक्षी एकजुट हो रहे हैं तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत और मोदी के विरोधी एकजुट हो रहे हैं। 

 
keshav prasad maurya statement about mayawati and akhilesh
अखिलेश यादव मायावती
यह बात प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हरदोई में शाहाबाद की विधायक रजनी तिवारी के स्कूल परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। कहा कि चीन ने कभी नहीं सोचा था कि उसकी कार्रवाई पर कभी भारत से जवाब भी मिलेगा, पर प्रधानमंत्री मोदी के सख्त तेवरों ने चीन को भी जवाब दे दिया। कहा कि मोदी का कहना है कि न आंख झुकाएंगे, न आंख दिखाएंगे, पर जरूरत पड़ी तो आंख मिलाएंगे जरूर।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
keshav prasad maurya statement about mayawati and akhilesh
पीएम माेदी
डोकलाम का उल्लेख करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जहां भारत की छवि मजबूत हुई है, वहीं विपक्षी देशों की करतूतें सबके सामने आईं हैं। मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री दल नहीं देशहित में कठोर निर्णय लेते हैं। यही कारण है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी मोदी को रोकने की साजिश हो रही है। 

 
विज्ञापन
keshav prasad maurya statement about mayawati and akhilesh
केशव प्रसाद एवं अखिलेश यादव
कहा कि विरोधी भले ही कहते हों कि पिछले चार वर्ष में केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया, पर भाजपा को रोकने के लिए विरोधियों का एकजुट होना अपने आप में बताता है कि सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed