{"_id":"5c97ce0fbdec22145e481a17","slug":"keshav-maurya-statement-on-sp-bsp-alliance-before-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केशव मौर्य ने ली सपा-बसपा गठबंधन की चुटकी, बोले...बुआ-बबुआ मिलकर भी भाजपा को नहीं रोक पाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशव मौर्य ने ली सपा-बसपा गठबंधन की चुटकी, बोले...बुआ-बबुआ मिलकर भी भाजपा को नहीं रोक पाएंगे
Mon, 25 Mar 2019 05:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 25 Mar 2019 05:03 AM IST
विज्ञापन
केशव मौर्य औरैया में जन सभा को संबोधित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया की गल्ला मंडी स्थित मैदान में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चुनावी जनसभा में सपा-बसपा गठबंधन को निशाने पर रखा। कहा कि बुआ-बबुआ मिलकर भी 2019 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से नहीं रोक पाएंगे। भ्रष्टाचारी परेशान हैं। यही कारण है कि आज सभी विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को हराने की नाकाम कोशिश में जुटे हैं।
केशव मौर्य का स्वागत करते बीजेपी समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन जनता उनके मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी। इटावा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार की अधिकृत घोषणा से पूर्व रविवार दोपहर हुई चुनावी सभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भारी-भरकम भीड़ देखकर गदगद दिखाई दिए। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले भी आतंकवादी हमले होते थे, लेकिन विरोध प्रकट कर मामला ठंडा हो जाता था।
केशव मौर्य बीजेपी समर्थकों के साथ
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की सरकार बनने के बाद आतंकवादी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक तथा एयर स्ट्राइक कर दुश्मन की बोलती बंद करने का काम किया गया है। भाजपा के पांच वर्ष के शासन में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था। भ्रष्टाचारियों को चुन-चुनकर जेल भेजा गया। यही कारण है कि आज सपा, बसपा महागठबंधन चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केशव मौर्य को माला पहनाते बीजेपी समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई दूल्हा नहीं है, या फिर बारात में सभी दूल्हे हैं। कहा कि विपक्ष का मकसद आतंकवाद, भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी दूर करना नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी को सत्ता में दोबारा आने से रोकना है ताकि उनके काले चिट्ठे न खुल सकें। गरीबों के उत्थान के लिए सबसे ज्यादा काम केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है।
विज्ञापन
केशव मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
गरीबों के उत्थान के लिए 33 योजनाएं शुरू की गईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते मुलायम सिंह, मायावती तथा अखिलेश यादव 15 वर्षो में उतना काम नहीं कर सके, जितना काम प्रदेश की योगी सरकार ने दो वर्ष में कर दिखाया है। उन्होंने जनता से हाथ उठवाकर लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन भी मांगा।