फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Weather Update: सामान्य से कम हुई नमी, गर्म हवाएं और होंगी तीखी, डॉक्टर बोले- इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 23 Apr 2025 11:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Apr 2025 11:12 AM IST
सार

Weather News: वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दिन में थार मरुस्थल से आने वाली हवाओं से शाम के समय पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली हवाओं में नमी की मात्रा बहुत कम हो गई है। 27-28 अप्रैल के बाद माहौल में नमी बढ़ने का पूर्वानुमान है। इससे राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Kanpur Weather Humidity decreased below normal hot winds will become more intense keep these in mind
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

राजस्थान के थार मरुस्थल से होकर आईं गर्म हवाओं ने कानपुर परिक्षेत्र में लू तेज कर दी है। गर्म और शुष्क हवाओं के कारण माहौल में नमी घट गई। मंगलवार को सामान्य से कम नमी रही। नमी कम रहने से आने वाले दिनों में गर्म हवाएं और तीखी होंगी। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 26 अप्रैल तक इसी तरह की स्थिति रहेगी।



27 अप्रैल के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ आने पर पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली हवाओं में नमी बढ़ेगी। इससे राहत मिलने की उम्मीद है। सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि माहौल में सुबह के समय नमी का प्रतिशत 45 के ऊपर होना चाहिए। दोपहर को नमी का प्रतिशत 15 से 20 के बीच होना चाहिए।

Kanpur Weather Humidity decreased below normal hot winds will become more intense keep these in mind
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

26 अप्रैल तक हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी
मंगलवार को सुबह के समय नमी का प्रतिशत 35 हो गया। इसके बाद जैसे दिन चढ़ा, नमी घटकर 10 प्रतिशत पर आ गई। उन्होंने बताया कि दिन में राजस्थान के थार मरुस्थल की गर्म हवाएं आ रही हैं। इससे कानपुर परिक्षेत्र समेत सेंट्रल यूपी प्रभावित है। चार-पांच दिन तक मौसम में बदलाव का अनुमान नहीं है। 26 अप्रैल तक हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Kanpur Weather Humidity decreased below normal hot winds will become more intense keep these in mind
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

27-28 अप्रैल के बाद नमी बढ़ने का पूर्वानुमान
मंगलवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतम तापमान 40.2 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक रहा है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दिन में थार मरुस्थल से आने वाली हवाओं से शाम के समय पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली हवाओं में नमी की मात्रा बहुत कम हो गई है। 27-28 अप्रैल के बाद माहौल में नमी बढ़ने का पूर्वानुमान है। इससे राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Weather Humidity decreased below normal hot winds will become more intense keep these in mind
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

इन बातों का रखें ध्यान

  • शरीर में हो सकती है पानी की कमी, खूब पानी पिएं।
  • बिना पानी पिए धूप में न निकलें, बढ़ सकता है शरीर का तापमान।
  • लू लगने, गर्मी लगने का खतरा अधिक, शरीर को ढंके रहें।
  • दोपहर 12 से तीन बजे तक बिना जरूरत बाहर न निकलें।
  • काले और गाढ़े रंग के कपड़े न पहनें, सफेद कपड़े पहनें तो बेहतर।
  • सन बर्न से बचने के लिए चेहरे को कपड़े से ढंके रहें। 
विज्ञापन
Kanpur Weather Humidity decreased below normal hot winds will become more intense keep these in mind
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

किसान खेतों में नमी रखने के लिए सुबह के समय पानी न दें। दोपहर को पानी गर्म हो जाएगा। इसके जड़ में पहुंचने पर पौधा सूख सकता है। खेतों में शाम के समय पानी दें। इससे पानी का तापमान सामान्य रहेगा।  -अजय मिश्रा, मौसम तकनीकी अधिकारी, सीएसए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed