फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Violence: नई सड़क बवाल में तीसरी बार बदली गई एसआईटी, डीसीपी दक्षिण के स्थान पर सेंट्रल को मिली कमान

Sun, 18 Dec 2022 12:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Dec 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Violence: SIT changed for the third time in Kanpur Violence
नई सड़क बवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में नई सड़क बवाल की जांच कर रही एसआईटी शनिवार को एक बार फिर से बदल दी गई। कई अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में बदलाव होने के चलते ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने यह निर्णय लिया है। तीसरी बार बदली गई एसआईटी की कमान अब डीसीपी सेंट्रल रवींद्र कुमार को दी गई है। इससे पहले डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार एसआईटी प्रभारी थे।



नई एसआईटी में पांच की जगह छह सदस्य किए गए हैं। मुख्तार बाबा के जेल से बाहर आना पुलिस की बड़ी विफलता माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस कारण भी एसआईटी बदली गई है। तीन जून को जुमे की नमाज के बाद नई सड़क पर पथराव हो गया था। एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी की ओर से बाजार बंदी की घोषणा के बाद भीड़ ने चंद्रेश्वर हाते पर हमला किया था।
 

Kanpur Violence: SIT changed for the third time in Kanpur Violence
नई सड़क बवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

इस प्रकरण में बेकनगंज थाने में तीन एफआईआर दर्ज हुई थीं। घटना की विवेचना करने के लिए सबसे पहले तत्कालीन डीसीपी साउथ संजीव त्यागी के नेतृत्व में बनी। जिसमें पूर्व एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय को मुख्य विवेचक बनाया गया था। इसके बाद संजीव त्यागी और त्रिपुरारी पांडेय का तबादला हो गया।

Kanpur Violence: SIT changed for the third time in Kanpur Violence
नई सड़क बवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
फिर डीसीपी पूर्वी रहे प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। इधर आउटर पुलिस कमिश्नरी में समाहित हो गई, जिसके बाद अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Violence: SIT changed for the third time in Kanpur Violence
नई सड़क बवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में विवेचना और लिखापढ़ी काम ठीक से नहीं हो पा रहा था। एक बार फिर से एसआईटी को बदल दिया गया।

नई एसआईटी में ये लोग किए गए शामिल 
ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी के मुताबिक एसआईटी अध्यक्ष डीसीपी सेंट्रल को बनाया गया है। इसके अलावा एडीसीपी सेंट्रल अमीता सिंह को पर्यवेक्षक।

विज्ञापन
Kanpur Violence: SIT changed for the third time in Kanpur Violence
नई सड़क बवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

टीम में एसीपी कोतवाली रंजीत कुमार को मुख्य विवेचक, इंस्पेक्टर आनंद पांडेय, इंस्पेक्टर प्रदीप मौर्या और एसआई जितेंद्र कुमार पाल को सह विवेचक और हेड कांस्टेबल शिवराम को सर्विलांस में तैनात किया गया है। यह एसआईटी अब नई सड़क बवाल मामले में परैवी के अलावा जो आरोपी शेष रह गए हैं उनकी गिरफ्तारी का प्रयास भई करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed