कानपुर में नई सड़क पर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पीएफआई (पॉपुलर प्रंट ऑफ इंडिया) के तीन सदस्यों समेत 12 और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेेल भेजा। वहीं, बुलडोजर से डरकर कर्नलगंज निवासी 16 वर्षीय किशोर ने खुद ही थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। ट्विटर पर विवादित पोस्ट करने पर भाजयुमो का पूर्व जिलामंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद बवाल हुआ था। पुलिस ने मंगलवार को एक दर्जन उपद्रवियों को जेल भेजा। इसमें पीएफआई के तीन सदस्य मोहम्मद नसीम, मोहम्मद उमर और सैफुल्ला शामिल हैं। बवाल में अब तक 50 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। वहीं पुलिस ने संदिग्ध उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए थे, जिसमें कर्नलगंज के एक किशोर की भी फोटो थी। पोस्टर चस्पा होते ही किशोर व उसके परिजनों तक जानकारी पहुंच गई।
2 of 6
Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भी पहचान कर उसकी तलाश में दबिश शुरू की थी। इसी बीच सोमवार आधी रात को परिवार के साथ किशोर कर्नलगंज थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को उसको जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया।
3 of 6
Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
किशोर ने कइयों के बताए नाम
पुलिस ने किशोर व उसके परिजनों से काफी देर तक पूछताछ की। इस दौरान किशोर ने बवाल में शामिल होने की बात कबूली। बवाल में शामिल आठ-दस लोगों के भी नाम पुलिस को बताए। पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है। वहीं पूछताछ में उसने कहा कि पोस्टर छपने से वह व उसका परिवार दहशत में आ गया था। ऐसा न हो कि बुलडोजर चल जाए, इसलिए वह खुद ही थाने चला आया।
4 of 6
Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
भाजयुमो के नेता ने किया विवादित पोस्ट, गिरफ्तार
भाजयुमो का पूर्व जिलामंत्री हर्षित श्रीवास्तव ने मंगलवार को बवाल से संबंधित एक विवादित पोस्ट किया। कुछ ही देर में उसका स्क्रीन शॉट ग्रुपों पर वायरल हो गया। पुलिस कमिश्नर ने तत्काल उसको संज्ञान में लेकर केस दर्ज कराया और आधे घंटे के भीतर हर्षित की गिरफ्तारी हो गई।
5 of 6
Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
10 यूजर पर एफआईआर
एसआईटी ने 10 और ऐसे सोशल मीडिया हैंडल चिह्नित किए जिनसे विवादित व भड़काऊ पोस्ट किए गए थे। इसमें दुग्गल साहब, अखंड भारत, अबू जैद, कौशल पटेल, शिवाइजराइल, विनय कुमार श्रीवास्तव, थूकनायक, दि शबधीन डॉट कॉम, लक्ष्मण मिश्रा व आखिरी सच नाम के यूजर पर आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई।