फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: जय से पुलिस ने माती जेल में की पूछताछ, कबूल की ये बड़ी बात

Wed, 20 Jan 2021 11:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Jan 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Vikas Dubey Case News: Jai confessed this in police questioning
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में माती जेल में बंद जय बाजपेई से मंगलवार को नजीराबाद पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस में फर्जी शपथ पत्र लगाने के मामले में पूछताछ की। जय ने कहा कि शपथ पत्र सही है, आपराधिक इतिहास जरूर उसने छिपाया था।


                                                                                                                 
Kanpur Vikas Dubey Case News: Jai confessed this in police questioning
जय बाजपेई और विकास दुबे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
खुद से शपथ पत्र बनाने के आरोप को नकार दिया है। केस के जांच अधिकारी ने जय से करीब आधा घंटे तक पूछताछ की। एसआईटी जांच में खुलासा हुआ था कि जय ने शस्त्र लाइसेंस में जो शपथ पत्र लगाया था, वह फर्जी है।

 
Kanpur Vikas Dubey Case News: Jai confessed this in police questioning
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
आपराधिक इतिहास भी छिपाया है। इस मामले में नजीराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सोमवार को जय को कानपुर कोर्ट में इसी मामले में तलब किया गया था। कोर्ट ने पुलिस को पूछताछ की अनुमति दी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Vikas Dubey Case News: Jai confessed this in police questioning
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर नजीराबाद ज्ञान सिंह ने बताया कि जय से जेल में जांच अधिकारी दरोगा सुरजीत ने पूछताछ की है। बयान दर्ज कर साक्ष्य संकलन भी लगभग किए जा चुके हैं। जल्द जय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

 
विज्ञापन
Kanpur Vikas Dubey Case News: Jai confessed this in police questioning
जय बाजपेई पत्नी के साथ - फोटो : फेसबुक
पुलिस से सांठगांठ कर दाखिल किया था शपथ पत्र
नजीराबाद के पुलिसकर्मी जय के करीबी थे। सभी को पता था कि उस पर केस दर्ज हैं। इसके बावजूद जय ने शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया। नजीराबाद पुलिस ने फाइल भी आगे बढ़ा दी और लाइसेंस बन गया। पूछताछ में जय ने पुलिस कर्मियों की भूमिका भी बताई। उसने बताया कि कचहरी से ही शपथ पत्र बनवाया था।                           
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed