{"_id":"6ae4d6e954b2a94f2706d363","slug":"allegation-of-religious-idol-being-broken-during-a-dispute-between-mother-in-law-and-daughter-in-law-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सास-बहू के विवाद में धार्मिक प्रतिमा तोड़ने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सास-बहू के विवाद में धार्मिक प्रतिमा तोड़ने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 30 Oct 2026 11:13 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक प्रतिमा तोड़ने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
नरवल में गहने और रुपये के विवाद में बहू पर पैतृक धार्मिक स्थल में स्थापित एक प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगा है। प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। पुलिस ने जांच की। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। 70 वर्षीय विधवा पति की मृत्यु के बाद से पैतृक धार्मिक स्थल में अकेली रहती हैं। शुक्रवार दोपहर शहर में रहने वाला उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि गहने और रुपये को लेकर वृद्धा और उनकी बहू के बीच विवाद हुआ।
विज्ञापन
वृद्धा ने विरोध किया तो बहू ने स्थापित धार्मिक प्रतिमा गिराकर तोड़ दी। जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण जुट गए और नाराजगी जताई। सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। नरवल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन