फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषभ हत्याकांड: पति की हत्या के लिए प्रेमी को दी थी सुपारी, 27 नवंबर का दिन हुआ था तय, चैट से सनसनीखेज खुलासा

Sat, 10 Dec 2022 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Dec 2022 11:44 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Rishabh murder case Three lakh betel nut was given to the lover for killing the husband
Kanpur Rishabh murder case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के ऋषभ हत्याकांड में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया हैं। सपना ने अपने पति की हत्या के लिए प्रेमी को तीन लाख की सुपारी दी थी। इसका खुलासा राजकपूर उर्फ राजू के व्हाट्सएप चैट से हुआ है। राजू से पूछताछ में भी जुर्म कबूल किया है। उसने बताया कि 27 नवम्बर को उसने अपने कर्मचारी नर्वल निवासी सत्येंद्र विश्वकर्मा उर्फ सीटू के साथ ऋषभ पर हमला किया था, लेकिन वह बच गया। इसके बाद इलाज के दौरान एक इंजेक्शन देकर और दवाओं के ओवरडोज से ऋषभ को मौत के घाट उतार दिया। इसमें कल्याणपुर खुर्द के मेडिकल स्टोर  संचालक सुरेंद्र सिंह यादव ने भी मदद की। पुलिस ने चारों आरोपियों को शुक्रवार कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि ऋषभ तिवारी अपनी पत्नी सपना पांडेय के साथ शिवली रोड पर रहते थे।

 
Kanpur Rishabh murder case Three lakh betel nut was given to the lover for killing the husband
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
27 नवंबर को वह अपने दोस्त के साथ चकरपुर गांव में एक शादी में गए थे। वापसी में उनकी स्कूटी पंचर हो गई और वह पंचर बनवाने के लिए हाइवे की तरफ जाने लगे। तभी शिव होटल के आगे बाइक सवार दो युवकों ने उनके सिर और कंधे पर चापड़ से हमला कर दिया। 
Kanpur Rishabh murder case Three lakh betel nut was given to the lover for killing the husband
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मामले में ऋषभ की पत्नी ने अपने पड़ोसी रामकृष्ण विश्वकर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस बीच तीन दिसंबर को ऋषभ की मौत हो गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस जब सपना की कॉल डिटेल निकलवाई तो कई ऐसे नंबर मिले, जिनसे सपना अक्सर बात करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Rishabh murder case Three lakh betel nut was given to the lover for killing the husband
आरोपी पत्नी सपना - फोटो : अमर उजाला
पता चला कि सपना का नरवल के रायपुरवा निवासी राजकपूर उर्फ राजू से 2016 से प्रेम संबंध हैं। फरवरी 2020 में सपना की शादी ऋषभ से हो गई। ऐसे में दोनों ने प्रॉपर्टी हड़पने और एक साथ रहने ले लिए ऋषभ की हत्या की साजिश रची। हत्या के लिए उसने अपने प्रेमी को ही तीन लाख की सुपारी दे दी।

 
विज्ञापन
Kanpur Rishabh murder case Three lakh betel nut was given to the lover for killing the husband
आला कत्ल बरामद - फोटो : अमर उजाला
हमले के बाद मौके पर पहुंची सपना ने पहले हैलट फिर मधुराज में ऋषभ को भर्ती कराया और 30 नवंबर को डिस्चार्ज कराकर घर वापस लाई। इधर सपना ने आशा मेडिकल स्टोर के संचालक सुरेंद्र यादव से एक इंजेक्शन लेकर ऋषभ को लगवाया और दवाओं का ओवरडोज दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed