{"_id":"6076f8633fc03d27fa52c991","slug":"kanpur-panchayat-election-2021-police-commissioner-will-take-command","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर पंचायत चुनाव: चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, कमिश्नर संभालेंगे कमान, गड़बड़ी करने वालों पर लगेगा एनएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर पंचायत चुनाव: चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, कमिश्नर संभालेंगे कमान, गड़बड़ी करने वालों पर लगेगा एनएसए
Thu, 15 Apr 2021 12:42 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
कानपुर पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में आज होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पुलिस का सख्त पहरा होगा। हर बूथ पर पुलिसकर्मी तैनात होंगे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर उच्च अधिकारियों की तैनाती के साथ आईपीएस अफसर निगरानी करेंगे। गड़बड़ी करने वाले पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) तक की कार्रवाई हो सकती है।
कानपुर पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
पहली बाहर होगा जब किसी आईपीएस अफसर (पुलिस कमिश्नर) के हाथ में चुनाव की कमान होगी। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि कानपुर नगर और आउटर में कुल 826 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। जहां-जहां मतदान होने हैं, उन एरिया को 10 ब्लॉक में बांटा गया है।
कानपुर पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
आठ ब्लॉक में एडीसीपी की तैनाती की जाएगी। अन्य में डीएसपी रैंक के अफसर होंगे। इसके अलावा 21 इंस्पेक्टर, 430 सब इंस्पेक्टर, 957 हेड कांस्टेबल, 2400 सिपाही और 3500 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सब इंस्पेक्टर की तैनाती होगी। इंस्पेक्टर व डीएसपी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
एडिशनल सीपी कानून-व्यवस्था, एडिशनल सीपी क्राइम व मुख्यालय भी पूरे क्षेत्र की निगरानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। कई क्यूआरटी भी बनाई गई हैं। पुलिस कमिश्नर ने एक विशेष टीम तैयार की है। इस टीम के पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में मतदान केंद्रों पर घूमते रहेंगे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी भी होगी।
विज्ञापन
कानपुर पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएस डॉ. अनिल कुमार संभालेंगे बिकरू की बागडोर
बिकरू कांड के बाद ये गांव बेहद संवेदनशील हो गया है। विकास दुबे का पंचायती चुनावों में दबदबा हुआ करता था। करीब 25 साल बाद करीब एक दर्जन प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। संवेदनशीलता को देखते हुए यहां की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी आईपीएस डॉ. अनिल कुमार को सौंपी गई है। वे इलाके के बारे में भी भलीभांति परिचित हैं।
कुल मतदान केंद्र (नगर व आउटर): 826
कुल बूथ (नगर व आउटर): 1994
कुल संवेदनशील/अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र नगर व आउटर में: 81
एक नजर प्रत्याशियों पर
ब्लॉक प्रधान बीडीसी ग्राम पंचायत सदस्य
सरसौल 443 456 174
कल्याणपुर 348 363 147
बिधनू 502 420 132
बिल्हौर 478 249 243
शिवराजपुर 424 245 202
चौबेपुर 403 298 156
ककवन 144 146 76
घाटमपुर 716 451 124
पतारा 450 341 115
भीतरगांव 577 433 56
बिकरू कांड के बाद ये गांव बेहद संवेदनशील हो गया है। विकास दुबे का पंचायती चुनावों में दबदबा हुआ करता था। करीब 25 साल बाद करीब एक दर्जन प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। संवेदनशीलता को देखते हुए यहां की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी आईपीएस डॉ. अनिल कुमार को सौंपी गई है। वे इलाके के बारे में भी भलीभांति परिचित हैं।
कुल मतदान केंद्र (नगर व आउटर): 826
कुल बूथ (नगर व आउटर): 1994
कुल संवेदनशील/अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र नगर व आउटर में: 81
एक नजर प्रत्याशियों पर
ब्लॉक प्रधान बीडीसी ग्राम पंचायत सदस्य
सरसौल 443 456 174
कल्याणपुर 348 363 147
बिधनू 502 420 132
बिल्हौर 478 249 243
शिवराजपुर 424 245 202
चौबेपुर 403 298 156
ककवन 144 146 76
घाटमपुर 716 451 124
पतारा 450 341 115
भीतरगांव 577 433 56