{"_id":"62c50bed3297aa3992229591","slug":"kanpur-murder-kesco-employee-son-govind-murder-case-family-watched-cctv-footage-several-times","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Govind Murder Case: काश... शोर मचा दिया होता तो जिंदा होता, गोविंद के परिजनों ने कई बार देखे सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Govind Murder Case: काश... शोर मचा दिया होता तो जिंदा होता, गोविंद के परिजनों ने कई बार देखे सीसीटीवी फुटेज
Wed, 06 Jul 2022 09:43 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 06 Jul 2022 09:43 AM IST
विज्ञापन
Govind murder case
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के गोविंद वर्मा (25) हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुरानी खुन्नस में छह दोस्तों ने ही उसकी हत्या की थी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने लूटी गई कार, एक बाइक, गोविंद की अंगूठी व चेन बरामद की है। बुधवार को पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। नवाबगंज ख्योरा निवासी केस्को कर्मी रमेश वर्मा का बेटा गोविंद एक जुलाई की शाम को घर से निकला था। रात दस बजे परिवार वालों से उसकी आखिरी बातचीत हुई थी। दूसरे दिन अकबरपुर में उसका शव मिला था। तीन जुलाई को उसकी शिनाख्त हुई थी। तब नवाबगंज पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। सभी गोविंद के मिलने वाले हैं।
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जाजमऊ के पास चलती कार में गला घोंटा
आरोपियों ने गोविंद को कार में बैठाकर पहले पीटा। कार में भी शराब पी। उन्नाव के सिविल लाइंस स्थित टाटा के एटीएम से पैसे निकालकर जाजमऊ की तरफ गए। यहीं कहीं पर चलती कार में गोविंद का गला घोंट दिया। उसके बाद सीधे कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र में गए। यहीं शव फेंककर नवाबगंज लौट आए।

गोविंद की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विवाद की जड़ पता करने में जुटी पुलिस
सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुराना विवाद किस वजह से हुआ था, यह पता किया जा रहा है। आशनाई के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। हालांकि इस संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। आशंका यही है कि आरोपी नशेबाज हैं। इसलिए जरा सी बात पर ही गोविंद से झगड़ गए थे। बाद में बदला लेने की ठान ली थी।

सीसीटीवी फुटेज देखती बहन
- फोटो : अमर उजाला
काश... शोर मचा दिया होता
गोविंद के परिजनों ने कई बार सीसीटीवी फुटेज देखे। परिवार वाले यही कह रहे थे कि जब एटीएम से पैसा निकालने के लिए उसको कार से बाहर निकाला था, तभी वह शोर मचा देता तो शायद कोई न कोई मदद के लिए आ जाता।

गोविंद हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
परिजन आशंका जता रहे हैं कि गोविंद को आरोपियों ने कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया था। इससे वह गुमसुम हो गया था। हो सकता है, उसे कोई धमकी दी होगी। इसलिए वह खामोश रहा। इस सवाल का जवाब हत्याकांड के खुलासे के बाद ही मिल पाएगी।