{"_id":"62d8ce00a9ad655717063b68","slug":"kanpur-murder-case-builder-burnt-alive-contractor-angry-daughter-says-just-once-show-me-face-of-those-devils","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार को जिंदा फूंका: गुस्से में बेटी बोली...बस एक बार मुझे उन शैतानों की शक्ल दिखा दो, आखिर क्या कसूर था?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार को जिंदा फूंका: गुस्से में बेटी बोली...बस एक बार मुझे उन शैतानों की शक्ल दिखा दो, आखिर क्या कसूर था?
Thu, 21 Jul 2022 10:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:21 AM IST
विज्ञापन
builder burnt alive contractor
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के श्याम नगर में बुधवार दोपहर एक बिल्डर ने अपने घर के भीतर ही ठेकेदार को जिंदा फूंक दिया। चार घंटे तक वह जिंदगी के लिए जंग लड़ता रहा। आखिर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजेंद्र पाल (59) की मौत के बाद पीड़ित परिवार बदहवास हो गया। राजेंद्र को देख परिजन बिलख पड़े। इस दौरान बेटी का भी गुस्सा फूट पड़ा।
Trending Videos
builder burnt alive contractor
- फोटो : अमर उजाला
पुष्पा ने कहा कि पापा के हत्यारों को कठोर से कठोर सजा मिले। राजेंद्र की पत्नी मीना पाल वारदात के बाद से बेसुध हैं। वह बार बार एक ही बात कह रही थीं कि आखिर उन्होंने जान क्यों ले ली। उनका क्या कसूर था।
ठेकेदर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
शैलेंद्र की वजह से परिवार बर्बाद हो गया...
पुष्पा ने बताया कि उसके पिता आर्थिक तंगी झेल रहे थे, उसकी वजह बिल्डार शैलेंद्र था, क्योंकि उसने पैसे हड़प रखे थे। इस वजह से उनको मजदूरों आदि के भुगतान के लिए ब्याज पर पैसा लेना पड़ा था। जिसको चुका चुकाकर पिता परेशान हो गए थे। कर्ज से दबे हुए थे। परिजनों ने अब पैसे वापस दिलाने की मांग की है। जिससे वह कर्ज चुका सकें।

मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वो बोले अच्छा आदमी है शैलेंद्र
परिजनों ने बताया कि जब 5 लाख रुपये का शैलेंद्र पर बकाया हो गया था। तो सभी ने कहा था कि उसके साथ काम न करें। कहीं ऐसा न हो कि रकम फंस जाए। तब राजेंद्र ने कहा कि शैलेंद्र अच्छा आदमी है। बोला है कि बकाये का भुगतान कर देगा, इसलिए वह आगे भी उसके साथ काम करते रहे और उनपर 18 लाख रुपये का बकाया हो गया।
परिजनों ने बताया कि जब 5 लाख रुपये का शैलेंद्र पर बकाया हो गया था। तो सभी ने कहा था कि उसके साथ काम न करें। कहीं ऐसा न हो कि रकम फंस जाए। तब राजेंद्र ने कहा कि शैलेंद्र अच्छा आदमी है। बोला है कि बकाये का भुगतान कर देगा, इसलिए वह आगे भी उसके साथ काम करते रहे और उनपर 18 लाख रुपये का बकाया हो गया।
विज्ञापन
builder burnt alive contractor
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को थी पूरी जानकारी
परिजनों ने बताया कि विवाद की पूरी जानकारी पुलिस को थी। अगर पहले ही पुलिस ने कार्रवाई की होती तो आरोपी की इतनी हिम्मत न होती कि वह इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकते। राजेंद्र जिंदा होते। परिजनों के सवाल पर चकेरी पुलिस सवालों के घेरे में है।