संजीत अपहरण हत्या कांड में पुलिस ने सोमवार को जो दो फोन खोज निकालने का दावा किया था, उसमें संजीत के फोन की तो परिजनों ने पुष्टि कर दी है लेकिन दूसरे फोन को लेकर संशय है। नाले में मिले इस क्षतिग्रस्त फोन के बारे में यह कहना अभी पुलिस के लिए मुश्किल है कि यह स्मार्टफोन था या की-पैड वाला।
2 of 5
kanpur kidnapping case
- फोटो : अमर उजाला
इसी वजह से फिरौती वाले मोबाइल की तलाश में मंगलवार को भी नाले में सर्च ऑपरेशन चलता रहा। पुलिस के अनुसार दोनों मोबाइलों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। मंगलवार को एसपी साउथ दीपक भूकर ने साउथ कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि गुजैनी रविदासपुरम नाले में एंटी सबोटाज टीम की मदद से क्षतिग्रस्त मोबाइल बरामद किया था।
3 of 5
Kanpur Kidnapping Case
- फोटो : अमर उजाला
इस मोबाइल का ऊपरी सिरा गायब है। आईएमईआई नंबर के आधार पर मोबाइल की पहचान करने की बात कही। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक जांच में यह साफ हो जाएगा कि मोबाइल की-पैड वाला था या स्मार्ट फोन।
4 of 5
kanpur kidnapping case
- फोटो : अमर उजाला
क्योंकि अपहर्ता जिस मोबाइल से फिरौती के लिए कॉल करते थे, उसमें वॉयस चेंजर एप का इस्तेमाल किया जाता था, जो स्मार्ट फोन में ही होता है। वहीं, संजीत के मोबाइल की तो परिजनों ने पुष्टि कर दी है।
5 of 5
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
लेकिन कोर्ट में साक्ष्य पेश करने के लिए संजीत के मोबाइल से बरामद दो सिमों की डिटेल पता की जाएगी। इससे यह पुष्ट हो जाएगा कि मोबाइल संजीत का ही है। एसपी साउथ ने फिरौती वाले बैग और उसमें रखे सिपाही के मोबाइल की भी तलाश किए जाने की बात कही है।