फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजीत हत्याकांड में बड़ा खुलासा, संजीत का शव मिला नहीं, अब चीता की गिरफ्तारी अहम

Wed, 19 Aug 2020 01:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Aug 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping Case: Sanjit's body not found
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
फत्तेपुर से लेकर फतेहपुर तक करीब 58 किलोमीटर पांडु नदी मेें तलाश के बाद भी संजीत का शव न मिलने के कारण पुलिस अब कानपुर देहात के चीता पर फोकस कर रही है। दरअसल, अपहरण के आरोपियों ने बताया था कि चीता ने उन्हें फोन कर 30 लाख में संजीत को देने की मांग की थी।
Kanpur Kidnapping Case: Sanjit's body not found
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
ऐसे में आशंका है कि चीता मानव तस्करी से तो नहीं जुड़ा है। पुलिस सीडीआर से कनेक्शन खंगालने में जुट गई है। आरोपी सचेंडी निवासी सिम्मी व नीलू ने बताया था कि चीता ने उनसे संजीत को खरीदने की बात की थी। ऐसे में चीता का संपर्क किसी मानव तस्कर गिरोह से होने की आशंका जाहिर की थी। पुलिस के अनुसार चीता की धरपकड़ को टीमें लगाई गई हैं। 

 
Kanpur Kidnapping Case: Sanjit's body not found
Kanpur Kidnapping Case - फोटो : अमर उजाला
एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि चीता ने अपहर्ताओं से संजीत की मांग की थी। संजीत का शव भी अभी नहीं मिला है। ऐसे में चीता की गिरफ्तारी अहम और प्राथमिक है। टीमें भी लगा दी गई हैं। सीडीआर की मदद से चीता का मानव तस्करी से कनेक्शन खोजने का प्रयास कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping Case: Sanjit's body not found
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
नार्को टेस्ट के लिए पुलिस दाखिल करेगी कोर्ट में अर्जी
संजीत अपहरण कांड में मंगलवार को पुलिस कोर्ट में पांच आरोपियों ज्ञानेंद्र, नीलू, सिम्मी, रामजी व कुलदीप  के नार्को टेस्ट के लिए अर्जी दाखिल करेगी। पुलिस का दावा है कि अगर आरोपी नार्को टेस्ट कराने से इंकार भी कर देते हैं तो भी उनका अपराध साबित करने में मदद मिलेगी।

 
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping Case: Sanjit's body not found
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
इस कांड में साक्ष्यों के नाम पर पुलिस के पास अभी तक सिर्फ संजीत की बाइक और किराये के कमरे व कार में मानव खून के निशान हैं। संजीत का बैग, मोबाइल, फिरौती में इस्तेमाल मोबाइल, फिरौती वाला बैग, बैग में रखा मोबाइल नहीं मिल सका है। सीओ और इंस्पेक्टर के अनुसार बंधक बनाने वाले कमरे और कार में मिले खून के मिलान के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। इसके लिए बुधवार को संजीत के पिता चमन सिंह व मां कुसुमा देवी का सैंपल लिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed