फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Kidnapping Case: संजीत अपहरण कांड के खुलासे में लगीं 9 टीमें, जबलपुर से मिला कनेक्शन

Sat, 18 Jul 2020 03:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 Jul 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping Case: police 9 teams for Sanjay kidnapping case for revealing
Kanpur Kidnapping Case - फोटो : amar ujala
कानपुर के संजीत अपहरण कांड के खुलासे को 9 टीमों को लगाया गया है। एक टीम में शामिल पुलिस के 4-5 सदस्यों को अपहर्ताओं से जुड़ी हर जगह भेजा जा चुका है। इनमें से जबलपुर गई टीम को अपहर्ताओं का कानपुर से कनेक्शन का पता चला है।

Kanpur Kidnapping Case: police 9 teams for Sanjay kidnapping case for revealing
Kanpur Kidnapping Case - फोटो : amar ujala
इसका पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। सीओ विकास पांडेय के अनुसार अपहर्ताओं की लोकेशन 29 जून के बाद से कभी शहर तो कभी उन्नाव, बिंदकी, अकबरपुर आदि जगहों पर मिल रही थी। इन जगहों पर पुलिस की टीमें पहले ही रवाना की जा चुकी हैं।

Kanpur Kidnapping Case: police 9 teams for Sanjay kidnapping case for revealing
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
मंगलवार को जबलपुर के लिए रवाना हुई टीम शनिवार को लौट रही है। इस टीम के हाथ कुछ अहम सुराग लगने की बात कही जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जबलपुर में एक टेलीकॉम कंपनी के प्रतिनिधि ने रिचार्ज के लिए पैसा शहर के दबौली स्थित एक मोबाइल दुकानदार को भेजा था। इसी दुकानदार ने संजीत के अपहरण वाले दिन 22 जून को अपहर्ता का 149 रुपये का मोबाइल रिचार्ज किया था। पुलिस ने दबौली से दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping Case: police 9 teams for Sanjay kidnapping case for revealing
Kanpur Kidnapping Case - फोटो : amar ujala
अपर्ह्ता राहुल का बहुत खास या जानी दुश्मन
संजीत अपहरण कांड की हर कड़ी बर्रा विश्वबैंक निवासी राहुल यादव से जुड़ रही है। दरअसल, संजीत की बहन रुचि से शादी टूटने के बाद से वह काफी परेशान था। अपहरण से पहले उसने रुचि को व्हाट्सएप मैसेज कर कुछ करने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
Kanpur Kidnapping Case: police 9 teams for Sanjay kidnapping case for revealing
Kanpur Kidnapping Case - फोटो : amar ujala
दूसरी तरफ अपहर्ता ने 29 जून को फिरौती मांगने के साथ ही परिजनों से राहुल को लॉकअप से छुड़वाने की पैरवी भी की थी। ऐसे में अपहर्ता की मंशा या तो परिजनों और पुलिस को गुमराह करने की है या वे राहुल को काफी नजदीक से जानते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed