फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजीत हत्याकांड: धरने पर बैठे पिता और बहन की पुलिस से झड़प, आठ घंटे रहे हिरासत में

Wed, 26 Aug 2020 12:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Aug 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping Case: Father-sister clash with police on strike
संजीत हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई जांच, पुलिस वालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने समेत कई मांगों को लेकर धरने पर बैठे संजीत के पिता और बहन से पुलिस की जमकर झड़प हुई। आरोप है कि महिला सिपाहियों ने संजीत की बहन को बाल पकड़कर खींचा, पिता के भी हाथ में चोट आई।
Kanpur Kidnapping Case: Father-sister clash with police on strike
संजीत हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस पिता-बहन समेत तीन को हिरासत में थाने ले गई। करीब आठ घंटे बाद शाम करीब छह बजे उन्हें छोड़ा गया। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे संजीत के पिता, बहन व मां सीबीआई जांच की मांग, पूर्व बर्रा इंस्पेक्टर रणजीत राय व पूर्व जनता नगर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर शास्त्रीचौक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को निकले थे। 

Kanpur Kidnapping Case: Father-sister clash with police on strike
संजीत हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

उनके साथ मोहल्ले के भी चार लोग थे। करीब दो सौ मीटर चलने के बाद बर्रा थाने के पुलिस ने उन्हें रोक लिया। यहां पुलिस और परिजनों के बीच जमकर झड़प हुई। दो महिला कांस्टेबलों ने मां को पकड़कर घर में ले जाकर कैद कर दिया लेकिन बाकी लोग शास्त्री चौक पहुंचकर धरने पर बैठ गए। एसपी साउथ और सीओ की सूचना पर जूही व नौबस्ता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस संजीत के पिता चमन सिंह, बहन रुचि और भांजे को जीप में डालकर थाने ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping Case: Father-sister clash with police on strike
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
बहन को बाल पकड़कर खींचा, पीटा भी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस के मना करने के बाद भी पिता व बहन धरने से उठने को तैयार नहीं थे। इस पर दो सिपाहियों ने पिता को उठा लिया। धक्कामुक्की के बीच चमन सिंह के हाथ में चोट भी लग गई। वहीं, महिला कांस्टेबलों ने जब रुचि को उठाने का प्रयास किया तो वह सड़क पर लेट गई। इस पर कांस्टेबलों ने रुचि के बाल पकड़कर खींचा और पीटने के बाद जीप में डाल लिया। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि धरना प्रदर्शन के लिए मना किया गया है। मारपीट की बात गलत है।
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping Case: Father-sister clash with police on strike
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
मां को हिरासत में लेने पहुंचे थे सीओ
करीब दो घंटे बाद गोविंदनगर सीओ विकास पांडेय पुलिस के साथ संजीत की मां कुसुमा देवी को हिरासत में लेने घर पहुंचे। मां ने बेटी व पति के विषय में पूछा तो सीओ ने उन्हें भी साथ चलने को कहा। मां के मना करने पर उन्होंने पति या बेटी से बात कराने को कहा। इस पर सीओ ने इनकार कर दिया। करीब आधा घंटे बाद सीओ लौट गए।

संजीत अपहरणकांड में पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। कुछ साक्ष्यों को बरामद करना बाकी है। ऐसे में परिजनों को धरना प्रदर्शन या विरोध प्रदर्शन के लिए भड़काने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed