फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Fire Incident: 'बच्चों को बचा लो...', तीन धमाके और ऊंची-ऊंची लपटें देख दहल उठे लोग, इमारत में आई दरार

Mon, 05 May 2025 12:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 May 2025 12:02 PM IST
सार

कानपुर के चमनगंज थाना इलाके के घनी आबादी वाले प्रेमनगर इलाके में रविवार रात 9:30 बजे छह मंजिला इमारत के भूतल में जूते बनाने वाले कारखाने में आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटें देख अफरातफरी मच गई। इमारत में फंसे जूता कारोबारी दानिश, उसकी पत्नी नाजनीन और तीन बेटियों के जले हुए शव निकाले। 

विज्ञापन
Kanpur Fire Incident three explosions in basement shook area Cracks appeared in building
Kanpur Fire - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चमनगंज में जूते के कारखाने में लगी आग बहुत तेजी से फैल गई, जिसकी चपेट में बेसमेंट में रखे केमिकल के ड्रम आ गए। एक के बाद एक तीन धमाके हुए। इनसे पूरा क्षेत्र दहल गया। धमाकों के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें आखिरी मंजिल तक पहुंच गई। देर रात एसडीआरएफ ने मोर्चा संभाला। आग के कारण इमारत में दरार आ गई। 


केमिकल का इस्तेमाल जूतों को चिपकाने में किया जाता है। घटना के बाद दमकल की कई और गाड़ियों को बुला लिया गया है। फायर ब्रिगेड के साथ ही पुलिस की टीम भी रेस्क्यू कार्य में जुट गई है। कारखाने में रात साढ़े नौ बजे आग लगी थी, जिसके तीन घंटे बाद साढ़े बारह बजे हाईड्रोलिक मशीन मंगवाकर बचाव कार्य किया गया। 
Kanpur Fire Incident three explosions in basement shook area Cracks appeared in building
कारखाने में आग लगने के बाद उठीं लपटें - फोटो : संवाद
देर रात 50 से ज्यादा दमकल कर्मी बिल्डिंग के अंदर सीढ़ी लगाकर आग बुझाने के प्रयास में जुटे। सुबह तक आग पर काबू पाया गया। जाजमऊ निवासी मिस्ताहुल हक इसरत इराकी ने बताया कि बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर उनका भांजा दानिश, उसकी पत्नी नाजनीन और तीन बेटियां फंस गई। बताया कि दानिश के पिता अकील हैं, जो कि आग लगने पर नीचे आ गए थे। 
Kanpur Fire Incident three explosions in basement shook area Cracks appeared in building
ऐसे धधकती रही इमारत - फोटो : अमर उजाला
अकील ने आग लगने पर बेटे दानिश को फोन किया था। दानिश ने फोन उठाकर हैलो बोला लेकिन फिर उसका फोन अचानक बंद हो गया। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया। आग लगने के दौरान दानिश एक बार नीचे उतर के आया था। वह परिवार को बचाने दोबारा घर के ऊपर भागा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Fire Incident three explosions in basement shook area Cracks appeared in building
आग पर काबू पाया गया - फोटो : एएनआई
बुझ गई आग से अचानक धधक उठीं लपटें 
आग बुझाने के दौरान रात करीब 11:30 बजे ऐसा लगा कि आग पर काबू पा लिया गया। अचानक चौथी मंजिल पर आग की लपटें धधक उठीं। इस दौरान बचाव कार्य में जुटे कर्मियों ने बमुश्किल खुद को बचाया। आग लगने की सूचना पर महापौर प्रमिला पांडेय और डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
Kanpur Fire Incident three explosions in basement shook area Cracks appeared in building
शवों को निकालते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में छह मंजिला भवन में लगी आग
कानपुर के चमनगंज थाना इलाके में घनी आबादी वाले प्रेमनगर इलाके में रविवार रात 9:30 बजे छह मंजिला इमारत के भूतल में जूते बनाने वाले कारखाने में आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटें देख अफरातफरी मच गई। दमकल की 35 गाड़ियां देर रात तक आग बुझाने की कोशिश में जुटी रहीं। सुबह तक आग पर काबू पाया गया। घटना में पांच लोगों की जान चली गई। रात करीब तीन बजे दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे जूता कारोबारी दानिश, उसकी पत्नी नाजनीन और तीन बेटियों के जले हुए शव निकाले। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed