{"_id":"5f00e0abf513ee191516f84f","slug":"kanpur-encounter-vikas-kept-the-old-house-a-bunker","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर एनकाउंटर: विकास ने पुराने मकान को बना रखा था बंकर, पुलिस अंदर गई तो रह गई हैरान, मिला ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एनकाउंटर: विकास ने पुराने मकान को बना रखा था बंकर, पुलिस अंदर गई तो रह गई हैरान, मिला ये
Sun, 05 Jul 2020 01:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने घर गिरवाया तो मिला बंकर
- फोटो : amar ujala
कानपुर के चौबेपुर में हुई मुठभेड़ के बाद जब पुलिस की टीमों ने शनिवार को विकास के किलेनुमा घर का कोना-कोना छाना तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं। उसने नए मकान से सटे पुराने मकान को बिल्कुल बंकर की तरह बना रखा था।
विकास का घर तोड़ती जेसीबी
- फोटो : amar ujala
आठ-दस फीट की गहराई में कमरे थे। एक कमरे से दूसरे कमरे जुड़े थे। यहां पर खाने पीने की चीजें भी भरी पड़ी थीं। अब पुलिस ने इसे भी ढहा दिया है। पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद विकास और उसके साथी इसी बंकरनुमा पुराने घर को अपना ठिकाना बनाते थे।
पूरे मकान काे कर दिया तहस नहस
- फोटो : amar ujala
यह पुराना घर बाउंड्री के अंदर घुसते ही बाएं तरफ है। इस पुराने घर में नौकर के परिवार के रहने के अलावा कबाड़ भरा हुआ है। इससे किसी को शक भी नहीं होता था। मकान की गहराई इतनी थी कि उसकी खिड़की सड़क के बराबर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी के पीछे मिला था बंकर
- फोटो : amar ujala
भीतर से बाहर होने वाली गतिविधियों को आसानी से देखा जा सकता था, हालांकि बाहर वालों को शक नहीं होता था। इसके अलावा उसने नए घर में एक कंट्रोल रूम भी बना रखा था। सीसीटीवी कैमरे यहीं से कनेक्ट थे। एलसीडी पर वह मकान व उसके चारों ओर की गतिविधियां देखता था।
विज्ञापन
जमीदोज हो गया विकास दुबे का किला
- फोटो : amar ujala
बता दें कि पुलिस ने सारा दिन और रात मकान के हर एक हिस्से की गहनता से छानबीन की। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह पुराने मकान में जांच के दौरान लकड़ी के तखत का तखत हटाकर फर्श को ठोका तो खोखलेपन की आवाज महसूस हुई। इसपर पुलिस को फर्श के नीचे तलघर यानी बंकर होने का अहसास हुआ।