फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर एनकाउंटर: पुलिस के पहुंचते ही 20-25 मिनट चली थीं गोलियां, विकास के 'गन डाउन' चिल्लाते ही सब भागे थे

Sat, 18 Jul 2020 04:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 Jul 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter: The bullets had lasted for 20-25 minutes as soon as the police arrived
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर बिकरू कांड में पुलिस ने शुक्रवार को जेसीबी चालक राहुल पाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। राहुल ने ही उस रात पुलिस को रोकने के लिए विकास दुबे के कहने पर रास्ते में जेसीबी लगाई थी। यहीं पर पुलिस रुकी थी और दहशतगर्दों ने गोलियां दाग दी थीं। राहुल ने पूछताछ में पूरी वारदात कबूली।



 
Kanpur Encounter: The bullets had lasted for 20-25 minutes as soon as the police arrived
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
20-25 मिनट तक चलीं थीं गोलियां
राहुल ने बताया कि विकास ने पहले कहा था कि जेसीबी में ही सो जाओ। पुलिस आने वाली है, ये बात राहुल को विकास ने नहीं बताई थी। विकास के साथी ने कहा कि राहुल को छत पर भेज दो। राहुल के मुताबिक जब वो छत पर पहुंचा तो प्रभात, अमर, प्रेम प्रकाश, समेत अन्य नामजद आरोपी व अज्ञात लोग असलहों से लैस होकर खड़े थे। पुलिस के पहुंचते ही इन सभी ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। करीब 20-25 मिनट तक गोलियां चलीं थीं। अचानक गोलियों की तड़ताड़हट बंद हुई। तब विकास तेजी से बोला था गन डाउन। इसके बाद सभी आनन-फानन में वहां से निकल गए।

 
Kanpur Encounter: The bullets had lasted for 20-25 minutes as soon as the police arrived
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
राहुल ने बताया कि विकास दुबे ने अपने घर के सामने (करीब बीस मीटर आगे) एक जेसीबी खड़ी करवा दी थी जिससे पुलिस सीधे उसके घर तक न पहुंच जाए। ये जेसीबी नारेपुरवा शिवली निवासी ड्राइवर राहुल पाल ने लाकर खड़ी की थी। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जेसीबी चौबेपुर निवासी सुल्तान की है। 17 मई से विकास दुबे किराये पर लेकर जंगल साफ करवा रहा था। पहले जेसीबी को मोनू नाम का ड्राइवर चलाता था। पर, 27 जून से राहुल चलाने लगा। उस रात राहुल ने ही जेसीबी रास्ते में लगाई थी। इसलिए उसको आरोपी बना जेल भेजा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Encounter: The bullets had lasted for 20-25 minutes as soon as the police arrived
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
राहुल को भेजा छत पर, बंद करवा दी कुंडी
राहुल ने पूछताछ में बताया कि मुठभेड़ में मारा जा चुका प्रेम प्रकाश पांडेय उसको बुलाकर लाया था। उसने बताया था कि विकास दुबे बुला रहे हैं। जब वो वहां पहुंचा तो विकास ने कहा कि जेसीबी रास्ते में लगा दो। राहुल ने कहा कि रास्ता बंद हो जाएगा तो उसने गालियां देकर धमकी दी। राहुल ने तुरंत उसकी बात मान ली। बाद में उसको छत पर भेजा और नीचे दरवाजे में कुंडी डाल दी।

 
विज्ञापन
Kanpur Encounter: The bullets had lasted for 20-25 minutes as soon as the police arrived
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बिकरू गांव में दो जुलाई की रात को विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर विकास दुबे के पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया। वहीं यूपी एसटीएफ ने विकास के 12 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नौ जुलाई की सुबह उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास की कार पलट गई। इस दौरान उसने सिपाही की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की पर पुलिस ने मुठभेड़ में विकास को भी मार गिराया।  इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी और जांच आयोग का गठन हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed