{"_id":"5f005adce71a0f3d2f56aa55","slug":"kanpur-encounter-news-crime-history-of-vikas-dubey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे की क्राइम कुंडली: जमीन की सौदेबाजी को बनाया धंधा, बन बैठा भूमाफिया, राजनीतिक संरक्षण का जमकर उठाया फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे की क्राइम कुंडली: जमीन की सौदेबाजी को बनाया धंधा, बन बैठा भूमाफिया, राजनीतिक संरक्षण का जमकर उठाया फायदा
Sat, 04 Jul 2020 07:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 04 Jul 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
19 वर्ष पूर्व भाजपा की ही सरकार में सत्ताधारी दल के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री को थाने में घुसकर मौत के घाट उतारने वाला अपराधी यदि अभी भी छुट्टा घूम रहा है तो यह समझने के लिए काफी है कि बिना राजनीतिक संरक्षण के यह संभव नहीं है।
विकास दुबे ने पुलिस टीम पर किया हमला
- फोटो : amar ujala
सरकार किसी की भी रही हो, विकास दुबे की बादशाहत हमेशा कायम रही। अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद इसी राजनीतिक संरक्षण का फायदा उठाकर विकास दुबे ने जमीन की सौदेबाजी को अपना मुख्य कारोबार बना लिया।
विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
बेसकीमती जमीनों के मालिकों को धमकाकर कम कीमत में खरीद लेना विकास का शगल था। राजनीतिक संरक्षण देने वालों ने भी इस बात का फायदा उठाया। आखिरकार विकास अपने और अपने आकाओं के लिए कुख्यात भू माफिया बन बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे (काले कोट में)
- फोटो : amar ujala
बताते हैं कि कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया तक में विकास की बादशाहत कायम है। इन जिलों में कहीं भी कोई कीमती जमीन दिखती तो उसकी सौदेबाजी विकास दुबे और गुर्गों के जरिये ही होती।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के कई जिलों के सफेदपोस प्रॉपर्टी डीलर तक उससे अपना काम निकलवाते थे। महंगी जमीन को सस्ते में खरीदवाकर विकास अपना मोटा कमीशन लेता था। उसकी कमाई का यही असली जरिया था।