फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे केस: एसआईटी ने पूछा, दहशतगर्द के पास कहां से आए असलहे, अवैध थे तो जांच-पड़ताल क्यों नहीं हुई?

Fri, 31 Jul 2020 08:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 31 Jul 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter case vikas dubey encounter SIT asked Where did arms come from Vikas Dubey
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू कांड की जांच कर रही एसआईटी ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों से विकास दुबे और उससे जुड़े रिश्तेदारों की संपत्तियों और अन्य मामलों में जानकारी ली। 4 घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में सबसे पहले विकास दुबे और उसके करीबियों को जारी किए गए असलहों के लाइसेंस के बारे में पूछताछ की गई। 
kanpur encounter case vikas dubey encounter SIT asked Where did arms come from Vikas Dubey
एसआईटी की टीम - फोटो : अमर उजाला
यह भी पूछा गया कि इन लोगों का लाइसेंस किसके जरिए जारी किया गया। यदि फर्जी तरीके से असलहे उनके पास थे तो उसकी जांच किसने की। जांच में क्या रिपोर्ट आई और उस रिपोर्ट पर क्या कार्रवाई की गई। इन सभी मामलों में कौन-कौन से पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। इन सभी का ब्यौरा इकट्ठा किया।   
kanpur encounter case vikas dubey encounter SIT asked Where did arms come from Vikas Dubey
विकास दुबे मुठभेड़ में मारा गया - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों के पास कितनी प्रॉपर्टी है। विकास दुबे ने कितनी जमीनों पर कब्जा कर रखा है। किन-किन स्थानों पर उसके नाम से जायदाद है। उसके रिश्तेदारों के नाम कितनी प्रॉपर्टी है। किन-किन शहरों में उसने मकान बनाए हैं यह सभी जानकारियां एसआईटी ने प्रशासन से ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter case vikas dubey encounter SIT asked Where did arms come from Vikas Dubey
विकास दुबे को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस - फोटो : ANI
पूछा, जो जमीन व प्रॉपर्टी विकास दुबे, उसके रिश्तेदारों के नाम हैं, क्या कभी उसकी जांच की गई है। यदि जांच की गई है तो उस रिपोर्ट में क्या आया है, और उस पर क्या कार्रवाई हुई है। इन सभी जांच में कौन-कौन से अधिकारी शामिल रहे हैं। उनके नाम भी एसआईटी ने अपने रजिस्टर में दर्ज किए। 
विज्ञापन
kanpur encounter case vikas dubey encounter SIT asked Where did arms come from Vikas Dubey
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यह भी पूछा कि विकास दुबे का जिले और जिले के बाहर किन-किन बड़े उद्यमियों, बड़े जनप्रतिनिधियों से लेनदेन था और वह किन किन लोगों से जुड़ा हुआ था। बैठक में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed