फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Encounter: बिकरू की महिलाएं बोलीं, अब पुलिस कर रही परेशान, जांच के नाम पर धड़ल्ले से घर में घुस आते हैं

Sun, 12 Jul 2020 11:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 12 Jul 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter: Biker women told, now police is harassing
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में शनिवार को पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कई स्थानों व गलियों का दौरा किया। सुरक्षा के इंतजाम की रूपरेखा भी तैयार की। वहीं बिकरू की महिलाओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा अब हमे परेशान किया जा रहा है। बिकरू और भीटी गांव के चप्पे चप्पे पर आरएएफ के जवान तैनात किए गए। कई थानों की फोर्स और 112 वाहन लगाए गए हैं। पुलिस घर-घर तलाशी ले रही है।


 
Kanpur Encounter: Biker women told, now police is harassing
गैंगस्टर विकास के गांव बिकरू में शनिवार को रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती कर दी गई। - फोटो : Amar Ujala
सीओ त्रिपुरारी पांडे, दारोगा जितेंद्र कुमार व अन्य पुलिस अधिकारियों ने कुख्यात विकास दुबे की जमींदोज कोठी के तीन दिशाओं में बंकर बनाने के इंतजाम करने के साथ वाचटॉवर बनाने को लेकर चर्चा की। वारदात स्थल के समीप एक वाचटॉवर या फिर किसी घर की छत पर पुलिस कर्मियों की तैनाती करने पर विचार विमर्श किया गया। बिकरू गांव में अस्थायी पुलिस चौकी बनाने पर स्थान को लेकर पुलिस अधिकारी गांव का नक्शा बनाते नजर आए। 

 
Kanpur Encounter: Biker women told, now police is harassing
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
महिलाएं बोलीं, अब पुलिस कर रही परेशान
बिकरू और भीटी गांव में महिलाओं-बच्चों के चेहरे पर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खात्मे के बाद सुकून दिखाई दिया। लेकिन कई महिलाओं ने बताया कि पुलिस अधिकारी जांच की आड़ में बिना सूचना व धड़ल्ले से घर में घुस आते हैं। दबाव बनाने लगते हैं। इससे लोग परेशान हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Encounter: Biker women told, now police is harassing
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
सपा के झंडे वाली तकिया लगाता था विकास
कुख्यात विकास दुबे की जमींदोज की गई बिकरू गांव स्थित कोठी में उसके गेस्ट रूम के सोफा-बेड व अन्य सामान पूरी तरह टूट चुके हैं। लेकिन सपा के साइकिल और उसके रंग वाली तकिया आज भी विकास दुबे किस पार्टी से जुड़ा था, इसकी खुलेआम जानकारी दे रहा है। विकास दुबे के इस गेस्ट रूम में अक्सर इसी तकिया को सिर के नीचे रखकर गांव की पंचायत करता था और टीवी देखा करता था।
 
विज्ञापन
Kanpur Encounter: Biker women told, now police is harassing
kanpur encounter news - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के बाद पुलिस ने विकास दुबे के पिता रामकुमार के कमरे में लगा सीसीटीवी डीवीआर, टीवी और कंप्यूटर भी तोड़ डाला था। अब सीसीटी कैमरे का डीवीआर नहीं मिल रहा है। पुलिस टीम पर हमला और उनकी हत्या के बाद अत्याधुनिक शस्त्रों के लूट के नौ दिन बाद शनिवार को पुलिस ने मुनादी करवाई। गांव में घूम-घूमकर लूटे गए शस्त्रों को वापस करने की अपील ग्रामीणों से की। मुनादी में पुलिस अधिकारियों ने 24 घंटे में शस्त्र वापस न करने और खोजबीन में शस्त्र बरामद होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed