{"_id":"5f00f6e92ddcfc5fe33aea9c","slug":"kanpur-encounter-big-revealing-police-constable-cut-the-electricity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Encounter: सबसे खतरनाक साजिश का खुलासा, सिपाही ने कटवाई थी बिजली, फिर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Encounter: सबसे खतरनाक साजिश का खुलासा, सिपाही ने कटवाई थी बिजली, फिर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां
Sun, 05 Jul 2020 05:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 05 Jul 2020 05:16 PM IST
Kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में हुए एनकाउंटर के मामले में शनिवार को एक और खुलासा हुआ है। उस रात सिपाही ने पावर हाउस में फोन कर बिकरू गांव व उसके आसपास की बिजली कटवाई थी। इसकी जानकारी होने पर एसटीएफ ने जांच शुरू कर सिपाही से पूछताछ की है।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात पुलिस ने पावर हाउस के अधिकारियों से भी जानकारी जुटाई है। गुरुवार रात करीब पौने एक बजे बिकरू गांव में मुठभेड़ हुई। एक घंटे तक गोलियां तड़तड़ाई थीं। इस दौरान गांव में बिजली नहीं आ रही थी। अब जांच में पता चला कि पुलिस ने बिजली कटवाई थी।
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर थाने के एक सिपाही ने कानपुर देहात के रसूलाबाद पावर हाउस में फोन किया था। वहां से कॉल शिवली पावर हाउस ट्रांसफर की गई। तब सिपाही ने बिजली काटने के लिए कहा। इस मामले की जानकारी होने के बाद एसटीएफ सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक सिपाही से एसटीएफ ने पूछताछ की है। एसटीएफ ने पावर हाउस के अधिकारियों से बिजली कटने और सप्लाई शुरू होने का समय लिखित में मांगा है। एसटीएफ अब जांच कर रही है कि दबिश में बदमाशों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया या बदमाशों को उजाले का फायदा न मिले, इसलिए बिजली कटवाई गई। ये तथ्य स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कानपुर के चौबेपुर मुठभेड़ में बदमाशों ने बड़ी साजिश की थी। वो पुलिसकर्मियों को मारकर शव जलाने के प्रयास में थे। इसीलिए एक के ऊपर एक रखकर शवों के ढेर लगा दिए थे। पुलिस की गाड़ियों को भी फूंकने की तैयारी थी। मगर तभी भारी पुलिस बल पहुंच गया और बदमाश फरार हो गए। गांव की सड़कें खून से रंगी थीं। हालात बयां कर रहे थे कि किस कदर पुलिसकर्मियों पर बर्बरता हुई है।