फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर डुप्लीकेट सीमेंट केस: लखनऊ एयरपोर्ट से की गई थी शिकायत, पनकी इंस्पेक्टर को मिला अल्टीमेटम, ये है वजह

Sat, 17 Oct 2026 11:27 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 17 Oct 2026 11:27 AM IST
सार

Kanpur News: इस्पातनगर में पकड़ी गई नकली सीमेंट की फैक्टरी का खुलासा लखनऊ एयरपोर्ट पर भेजी गई मिलावटी सीमेंट की शिकायतों के बाद हुआ। अडाणी ग्रुप की टीम ने डिस्ट्रीब्यूटर गुप्ता बंधुओं की गतिविधियों पर नजर रखी और पुलिस कमिश्नर के साथ मिलकर दबिश दी। यहां से 1000 नकली सीमेंट की बोरियां बरामद हुईं।

विज्ञापन
Kanpur duplicate cement case Complaint originated from Lucknow Airport Panki Inspector issued an ultimatum
कानपुर इस्पातनगर डुप्लीकेट सीमेंट केस - फोटो : amar ujala

कानपुर के इस्पातनगर में नकली सीमेंट बनाने की फैक्टरी ऐसे ही नहीं पकड़ी गई बल्कि डिस्ट्रीब्यूटर गुप्ता बंधुओं की ओर से लगातार मिलावटी सीमेंट लखनऊ में बन रहे एयरपोर्ट भेजी गई। ठेकेदारों की ओर से लगातार मिल रही शिकायतों पर अडाणी ग्रुप की इंटेलिजेंस टीम ने डिस्ट्रीब्यूटर पर नजर रखना शुरू किया।


15 दिन की मेहनत रंग लाई और कंपनी की मार्केटिंग और पुलिस कमिश्नर की टीम ने मिलकर फर्म में दबिश दी, तो नकली सीमेंट की सैकड़ों बोरियां सामने आईं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि पनकी इंस्पेक्टर को अल्टीमेटम दिया गया है कि जल्द ही फरार चल रहे गुप्ता बंधुओं और उनके साथियों की गिरफ्तारी करें वर्ना उनकी भी मिलीभगत मानी जाएगी।

Trending Videos
Kanpur duplicate cement case Complaint originated from Lucknow Airport Panki Inspector issued an ultimatum
कानपुर इस्पातनगर डुप्लीकेट सीमेंट केस - फोटो : amar ujala

1000 नकली सीमेंट की बोरियां हुईं थीं बरामद
उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्हें थाने से हटाया भी जा सकता है। बता दें कि तीन दिन पूर्व रामा देवी में एसीसी और अम्बुजा सीमेंट की डिस्ट्रीब्यूटर की फर्म चलाने वाले नीरज व धीरज गुप्ता की इस्पातनगर स्थित कारखाने से 1000 नकली सीमेंट की बोरियां बरामद की गई थीं।

Kanpur duplicate cement case Complaint originated from Lucknow Airport Panki Inspector issued an ultimatum
कानपुर इस्पातनगर डुप्लीकेट सीमेंट केस - फोटो : amar ujala

गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार लगातार कर रहे थे शिकायत
दोनों भाइयों और उनके मेरठ निवासी दो साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अडाणी ग्रुप के सूत्रों के अनुसार पिछले करीब डेढ़ माह से एयरपोर्ट पर गुप्ता बंधु की ओर से जो सीमेंट भेजी जा रही थी। उसकी गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार लगातार शिकायत कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur duplicate cement case Complaint originated from Lucknow Airport Panki Inspector issued an ultimatum
कानपुर इस्पातनगर डुप्लीकेट सीमेंट केस - फोटो : amar ujala

फर्म में डुप्लीकेट सीमेंट बनाने का हुआ भंडाफोड़
दो अन्य डिस्ट्रीब्यूटर से भी फीडबैक लिया, तो पता चला कि शहर में जिन मकानों-दुकानों के निर्माण के लिए गुप्ता बंधुओं की ओर से सीमेंट दी गई उसमें शिकायत आ रही है। इसके बाद पुलिस कमिश्नर से मिलकर उन्हें पूरी जानकारी दी गई। तब जाकर बुधवार को फर्म में डुप्लीकेट सीमेंट बनाने का भंडाफोड़ हो सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed