{"_id":"62c67484799e0e294d2647a1","slug":"kanpur-double-murder-case-the-daughter-and-her-lovers-had-made-three-plans-murdered-in-the-fourth-conspiracy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Double Murder: रच रखे थे तीन प्लान, चौथे को आजमाकर ले ली जान, सामने आया चौंकाने वाला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Double Murder: रच रखे थे तीन प्लान, चौथे को आजमाकर ले ली जान, सामने आया चौंकाने वाला सच
Thu, 07 Jul 2022 11:28 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:28 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर के बर्रा-2 ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में सोमवार देर रात गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी संग मिलकर अपने माता-पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपने भाई और पुलिस को गुमराह कर अज्ञात युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार दोपहर उसको हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो देर शाम उसने सच उगला। पुलिस पूछताछ और जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दंपती हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों ने वारदात के लिए तीन साजिश रच रखी थी। पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुआ। रात आठ बजे कोमल ने घरवालों को जूस पिलाया था तबसे राहुल, रोहित और कोमल लगातार संपर्क में थे। रात 2:30 बजे जब कोमल ने भाई अनूप को जगाया था तबसे तीनों में संपर्क नहीं हुआ था। 6:30 घंटे में तीन साजिश उनकी नाकाम हो गई, चौथी में वारदात कर डाली।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटी
- फोटो : अमर उजाला
साजिश - 1
कोमल ने अपनी मां के मोबाइल से अपने व्हाट्सएप नंबर पर एक सुसाइड नोट लिखकर मैसेज कर लिया था, जिसमें लिखा था कि बेटे ने मारपीट की है जिससे आहत होकर हम पति-पत्नी ने खुदकुशी कर ली...। इस नोट से वारदात खुदकुशी लगे और वे बच जाएं। यह तब होता जब जहरीले पदार्थ से दंपती की जान चली जाती।

मृतक दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
साजिश - 2
आरोपियों ने हत्या की एक और साजिश रची थी, इसके तहत माता-पिता के साथ भाई अनूप उर्फ विपिन को भी चापड़ से काटना था। गहने और नगदी गायब कर देते, ताकि घटना लूटपाट की लगती। करीब एक महीने पहले मकान, लॉकर, अलमारी आदि की डुप्लीकेट चाबियां मुन्ना लाल के घर से गायब हो गईं थीं।

आरोपी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
वह सभी लॉक व ताले बदलवाने वाले ही थे। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपियों ने ही चाबियां गायब की थीं ताकि जब वह वारदात को अंजाम देने आएं तो किसी तरह की दिक्कत न हो। पैसे, जेवरात आदि लूट ले जाएं। जिससे लूट की घटना मालूम हो।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रोहित
- फोटो : एएनआई
साजिश - 3
आरोपियों ने तीसरी साजिश तब रची जब वे दंपती का गला काट चुके थे। उस दौरान कोमल व रोहित ने अनूप को जहर मिला हुआ जूस पिलाने की कोशिश की, जिससे यह साबित हो कि अनूप ने मां-बाप को मारकर खुद आत्महत्या कर ली लेकिन ऐसा नहीं हो सका।