फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Double Murder: कानपुर डबल मर्डर में सनसनीखेज खुलासा, गोद ली बेटी ने प्रेमी के साथ मां-बाप का गला रेता, वजह जान चौंक जाएंगे आप

Wed, 06 Jul 2022 11:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Jul 2022 11:06 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Double Murder Case Daughter Kills Parents with Lover for Property of Crores News in Hindi
Kanpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की बर्रा-2 ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में सोमवार देर रात गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी संग मिलकर अपने माता-पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपने भाई और पुलिस को गुमराह कर अज्ञात युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार दोपहर उसको हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो देर शाम उसने सच उगला। पुलिस का दावा है कि प्रॉपर्टी हथियाने के लिए माता-पिता की हत्या की। मूलरूप से सरसौल के प्रेमपुर गांव निवासी मुन्ना लाल उत्तम (60) पत्नी राजदेवी (55) 26 साल के बेटे अनूप और गोद ली हुई बेटी कोमल (24) के साथ बर्रा दो ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहते थे। छह माह पहल वह विजय नगर स्थित फील्ड गन फैक्टरी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात एक से दो बजे के बीच कोमल ने दरवाजा खोलकर अपने प्रेमी रोहित को घर के भीतर दाखिल कराया। 
Kanpur Double Murder Case Daughter Kills Parents with Lover for Property of Crores News in Hindi
मृतक दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने मिलकर मुन्ना लाल व राजेदवी को मारापीटा और फिर गला रेत दिया। उसके बाद रोहित वहां से निकल गया। रोहित के जाने के करीब दस मिनट बाद कोमल ने पहली मंजिल पर सो रहे भाई अनूप को माता-पिता की हत्या की जानकारी दी। तब अनूप ने पुलिस को बुलाया।
 
Kanpur Double Murder Case Daughter Kills Parents with Lover for Property of Crores News in Hindi
दंपती के बेटे से बात करते हुए पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
भाई के जूस में मिलाया था जहर
अनूप के अनुसार रात करीब ढाई बजे बहन उसके पास चीखती हुई पहुंची और बताया कि तीन लोग घर में घुस आए थे, जिन्होंने मम्मी-पापा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Double Murder Case Daughter Kills Parents with Lover for Property of Crores News in Hindi
आरोपी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
अनूप ने पड़ोसी विवेक के जरिये पुलिस को सूचना दिलाई। इस दौरान उसका सिर भारी भारी लग रहा था। कोमल ने पुलिस को बताया कि रात में उसने भाई के जूस में भी जहर मिलाया था लेकिन वह बच गया।
विज्ञापन
Kanpur Double Murder Case Daughter Kills Parents with Lover for Property of Crores News in Hindi
Kanpur Double Murder - फोटो : ट्विटर
भाई के ससुराल वालों पर दर्ज करा दी थी रिपोर्ट
कोमल ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी खूब की। वारदात के बाद उसने अनूप की पत्नी के भाइयों पर हत्या का आरोप मढ़ दिया। पुलिस ने आननफानन पर दो पर नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि अनूप और उसकी पत्नी का विवाद चल रहा है। पुलिस अब उनके नाम एफआईआर से हटाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed