फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 में कानपुर यूपी में दूसरे नंबर पर

Thu, 07 Mar 2019 02:41 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Mar 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
kanpur city get second position in Clean survey in Uttar Pradesh
डेमो पिक
शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण- 2019 में कानपुर की रैंकिंग में सुधार हुआ और यह प्रदेश में नंबर  2 पर आ गया। देशभर में हुई ओवरआल रैंकिंग में भी सुुधार के साथ शहर 63 वें नंबर पर आ गया। मध्य प्रदेश का इंदौर शहर लगातार तीसरे साल नंबर 1 पर बरकरार है।   
kanpur city get second position in Clean survey in Uttar Pradesh
डेमो पिक
स्वच्छ सर्वेक्षण - 2019 के मद्देनजर कानपुर में साफ - सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दो साल से प्रयास-अभियान चल रहे हैं। बुधवार को सर्वे की रिपोर्ट जारी की गई।
kanpur city get second position in Clean survey in Uttar Pradesh
डेमो पिक
नगर निगम के आईटी अधिकारी परवेज के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण - 2018 में कानपुर को चौथा स्थान मिला था। ओवरआल रैंकिंग में कानपुर 65 वें स्थान पर था। अफसरों ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 में  शहर को यूपी में नंबर-1 और देश में टॉप-20 में आने की उम्मीद जताई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur city get second position in Clean survey in Uttar Pradesh
डेमो पिक
ऐसे हुआ सर्वेक्षण 
शहरी विकास मंत्रालय ने 4 जनवरी से 28 जनवरी तक कई टीमें भेजकर सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, कूड़ा निस्तारण, शौचालयों की संख्या और स्थिति, दीवारों की पेंटिंग, स्वच्छता एप डाउनलोडिंग आदि बिंदुओं पर देश के 4237 शहरों में सर्वेक्षण कराया। 
विज्ञापन
kanpur city get second position in Clean survey in Uttar Pradesh
डेमो पिक
शहरवासियों के सहयोग से हम यूपी में लखनऊ, वाराणसी को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। जनसहभागिता से अगले साल प्रदेश और देश में टॉप पर आने की कोशिश की जाएगी।
- प्रमिला पांडेय, महापौर
 
अगले साल टॉप-20 में आएंगे। स्वच्छ एप, स्वच्छ मंच मामले में देशभर में नंबर-1 और जनसहभागिता के मामले में देशभर में तीसरा स्थान मिला है। इसके लिए शहरवासियों को बधाई।
- संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed