{"_id":"5feb881549393060f67a4c34","slug":"kanpur-arju-murder-case-news-police-could-not-find-the-reason-for-arju-s-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आरजू की हत्या की वजह नहीं तलाश पाई पुलिस, हत्या नहीं तो कहां से आए खून के धब्बे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरजू की हत्या की वजह नहीं तलाश पाई पुलिस, हत्या नहीं तो कहां से आए खून के धब्बे?
Wed, 30 Dec 2020 11:54 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
कानपुर: आरजू हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
आरजू हत्याकांड में पुलिस अभी तक हत्या की वजह नहीं तलाश पाई है। परिजन और हिरासत में लिए गए आरोपी पति से पूछताछ के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें हत्या की पुष्टि हो चुकी है। वहीं पुलिस और फोरेंसिक टीम पति को लेकर नौबस्ता थाना क्षेत्र के डब्ल्यू ब्लॉक माही वाटिका अपार्टमेंट पहुंची और फ्लैट में छानबीन की।
कानपुर: इंजीनियर आरजू गुप्ता (मृतका)
- फोटो : amar ujala
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट के बारे में राय लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरजू गुप्ता की शादी के 17 दिन बाद ही शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी। ससुरालियों का दावा था कि आरजू की मौत बाथरूम में गिरकर हुई है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस बगैर परिजनों के बयान लिए मजिस्ट्रेट की गैर मौजूदगी में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
कानपुर: पति के साथ आरजू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। फोरेंसिक टीम को भी बेडरूम से लेकर बाथरूम तक खून के धब्बे मिले थे। इसके आधार पर पुलिस ने आरजू के पति अमनदीप और ससुर को हिरासत में लिया था। वहीं आरजू के पिता मध्यप्रदेश के शहडोल निवासी नीरज कटारे की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर: पति के साथ आरजू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हत्या नहीं तो कहां से आए खून के धब्बे
ससुरालियों का दावा था कि बाथरूम में गीजर से निकली गैस से आरजू की मौत हुई। जब फोरेंसिक टीम ने बेंजाडीन टेस्ट किया तो खून के धब्बे मिले। ऐसे में सवाल उठते हैं कि गैस से मौत हुई तो खून के धब्बे कहां से मिले। इससे साफ है कि हत्या छिपाने के लिए खून के दाग पानी से धोए गए। खून के धब्बों के बारे में ससुराल वालों का कहना था कि उसका मासिक धर्म चल रहा था। हालांकि विशेषज्ञों ने इसे नकार दिया है। उधर आरजू के परिजनों ने कुछ दिन बाद आकर बयान दर्ज कराने की बात कही है।

नौकरानी के बयान हो सकते है मददगार
आरजू की हत्या की गुत्थी सुलझाने में नौकरानी के बयान मददगार साबित हो सकते हैं। नौकरानी रज्जो काफी समय काम कर रही है। पुलिस का मानना है कि रज्जो पूरे घर के लोगों को अच्छी तरह से जानती और समझती होगी। इस घर में आने वाले लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है। उन सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी।