फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्नौज बस हादसा: लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रही बस की मालकिन, पुलिस का दावा जल्द होगी गिरफ्तारी

Sat, 18 Jan 2020 01:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Jan 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
kannauj bus accident, Mistress of bus dodging police by changing location
कन्नौज हादसा - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज बस हादसे में मुख्य आरोपी बनाईं गईं बस की मालकिन और उसके पति की तलाश में पुलिस टीमों ने कई जनपदों में डेरा डाल दिया है। दोनों बार-बार लोकेशन बदल कर पुलिस को चकमा दे रहे हैं। पुलिस का दावा है कि वह आरोपियों के करीब है। कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।
kannauj bus accident, Mistress of bus dodging police by changing location
कन्नौज हादसा - फोटो : अमर उजाला
बस मालकिन और उसके पति की तलाश में कन्नौज की एसओजी और स्वॉट टीम के साथ ही छिबरामऊ थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम लगाई गई है। इसके अलावा फर्रुखाबाद की एसओजी टीम भी तलाश में जुटी है।
kannauj bus accident, Mistress of bus dodging police by changing location
कन्नौज बस-ट्रक हादसा - फोटो : अमर उजाला
10 जनवरी की रात छिबरामऊ कोतवाली के घिलोई गांव के पास जीटी रोड पर हुए बस हादसे के मामले में मंगलवार को एआरटीओ कन्नौज संजय कुमार झा ने छिबरामऊ थाने में बस मालकिन प्रीती चतुर्वेदी, अज्ञात मैनेजर और एजेंट समेत चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
kannauj bus accident, Mistress of bus dodging police by changing location
कन्नौज हादसा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को पुलिस ने चार एजेंटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बस मालकिन और उसके पति के साथ मैनेजर की तलाश पुलिस अभी भी कर रही है। बुधवार को पुलिस टीमों ने फर्रुखाबाद के साथ ही मैनपुरी में भी दबिशें दीं। कोई हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन
kannauj bus accident, Mistress of bus dodging police by changing location
कन्नौज हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी लोकेशन बदल रहे हैं। जब तक आरोपियों की लोकेशन पता कर टीम पहुंचती है, वह वहां से निकल जाते हैं।  पुलिस ने अब अपनी रणनीति में बदलाव किया है। इन पर काम किया जा रहा है। इससे जल्द पकड़े जाने की उम्मीद है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed