{"_id":"5a5622eb4f1c1b32198b61ae","slug":"just-rs-11340-in-south-india-this-is-irctc-s-special-tour-package","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मात्र 11340 रुपये में घूमे दक्षिण भारत, ये है आईआरसीटीसी का स्पेशल टूर पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मात्र 11340 रुपये में घूमे दक्षिण भारत, ये है आईआरसीटीसी का स्पेशल टूर पैकेज
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 11 Jan 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने ट्रेन से दक्षिण भारत दर्शन करने का टूर पैकेज जारी किया है। यह टूर पैकेज तीन से 14 फरवरी तक 11 रातें और 12 दिन का है। 11340 रुपये प्रति व्यक्ति किराये में दक्षिण भारत के शहरों में घुमाने-ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था रहेगी।
Trending Videos
डेमो पिक
इस पैकेज में रामेश्वरम, मदुरई, त्रिवेंद्रम (पद्मनाभ मंदिर), कन्याकुमारी, तिरुचिरापल्ली (रंगनाथस्वामी मंदिर) और तिरुपति (बालाजी) की यात्रा कराई जाएगी।
डेमो पिक
इसमें नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी खाना, स्थानीय बसों में घुमाने और धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था रहेगी। इस टूर के लिए बुकिंग लखनऊ में गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
इसके साथ ही वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। इस ट्रेन के सभी कोच स्लीपर बोगी होंगे। इस ट्रेन में कानपुर सेंट्रल के साथ ही लखनऊ, बनारस, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या, बाराबंकी, झांसी स्टेशनों से भी बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
डेमो पिक
बुकिंग कराने वालों को आईआरसीटीसी के प्रतिनिधि एक दिन पहले फोन पर ट्रेन का समय और सीट नंबर की जानकारी देंगे।