{"_id":"5bd2e2e1bdec22696f0087ac","slug":"iit-kanpur-antaragni-2018-start","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: आईआईटी अंतराग्नि-2018 का शानदार आगाज, बैंड की धुन पर जमकर झूमे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: आईआईटी अंतराग्नि-2018 का शानदार आगाज, बैंड की धुन पर जमकर झूमे युवा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 26 Oct 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर आईआईटी का खुला मैदान, रात में चमकती रंग-बिरंगी रोशनी और गुलाबी ठंड के बीच नालायक बैंड के सदस्यों ने जब गिटार पर धुन छोड़ी तो युवाओं में करंट सा दौड़ गया। मैदान में खड़े देशभर से आए सैकड़ों युवा गिटार की धुन पर थिरकने लगे। इसके बाद बैंड के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गाने सुनाए, जिन पर आईआईटीयंस झूमते नजर आए। अब बारी थी दिल्ली के मशहूर दि लोकल ट्रेन बैंड की। इस बैंड ने भी अपनी अंगुलियों और आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि युवा वंस मोर, वंस मोर चिल्लाने लगे। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत शाम करीब छह बजे कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने दीप जलाकर की। इसके बाद कृष्णम डांस ग्रुप ने बांसुरी की धुनों पर नृत्य कर सभी का मन जीत लिया।
डेमो पिक
वैसे तो आईआईटी का नजारा सुबह से देखने लायक था। दूर-दराज से छात्रों का आना जारी था। कुछ छात्र-छात्राएं प्रैक्टिस में मशगूल नजर आए। कृष्णम डांस ग्रुप की प्रस्तुति के बाद नालायक बैंड ने कमान संभाली। लीड आर्टिस्ट सिंगर साहिल सैमुअल ने हैलो आईआईटीयंस... बोलकर बैंड नाइट की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने गाना गाया ‘छोटे-छोटे सपने क्यों देखें, उड़ना है ऊंचा सोचे हम बड़ा, जाना है मंजिल तक तो चल जरा, आजादी लेकर भी गुलाम है खड़ा, ऐसे कैसे जी रहा है, हर गम तू क्यों पी रहा बाबरा मन...’।
डेमो पिक
इसके बाद ‘उम्मीदें किसको किससे मिली अब यहां पे..., जिंदगी है जीने से..., मन मर्जियां... आदि गाने सुनाकर युवाओं को झूमने पर मजबूर किया। बैंड में गैरी सिंह, अक्षत कक्कड़, आशीष कलांता शामिल हैं। इसके बाद दि लोकल ट्रेन बैंड ने गाने सुनाए। ‘कहता रहा वो जाने दे मुझको बेसब्री है तेरी कमी है...समेत कई गाने गाए। बैंड के लीड सिंगर रमन नेगी ने छू लो..., ये जिंदगी है.... आदि गाने गाकर समा बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
आईआईटीयंस के विदेश जाने में आई कमी : रीता
कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद मुख्य अतिथि महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृत्व और बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने छात्रों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि दो साल पहले तक 80 प्रतिशत से अधिक आईआईटीयंस विदेश चले जाते थे। पिछले दो सालों में इसमें कमी आई है। 10 प्रतिशत आईआईटीयंस ही विदेश का रुख कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया योजना ने आईआईटीयंस को काफी प्रभावित किया है। अब तो मल्टीनेशनल कंपनियां भी यहां आ रही हैं।
कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद मुख्य अतिथि महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृत्व और बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने छात्रों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि दो साल पहले तक 80 प्रतिशत से अधिक आईआईटीयंस विदेश चले जाते थे। पिछले दो सालों में इसमें कमी आई है। 10 प्रतिशत आईआईटीयंस ही विदेश का रुख कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया योजना ने आईआईटीयंस को काफी प्रभावित किया है। अब तो मल्टीनेशनल कंपनियां भी यहां आ रही हैं।
विज्ञापन
डेमो पिक
इसके अलावा उन्होंने भारतीय संस्कृति और सभ्यता पर भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि वे पहली बार आईआईटी आई हैं। बहुत अच्छा लगा यहां आकर। मालूम हो अंतराग्नि में सभी देश की सभी आईआईटी समेत कुल 290 संस्थानों से दो हजार से अधिक छात्र आए हैं। चार दिन तक चलने वाले फेस्टिवल में पेंटिंग, सिंगिंग, कल्चरल इवेंट, फैशन सहित कई प्रतियोगिताएं होंगी। इस दौरान प्रो. जयराम कुमार, रित्विक भौमिक, अंशु गौर मौजूद रहे।