केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को कांग्रेस के खिलाफ जमकर आग उगली। उन्होंने कहा कि देश में गरीबी हटाने के नाम पर कांग्रेस सरकार ने वर्षों सिर्फ राजनीति ही की। गरीबी हटाने और किसानों की खुशहाली के लिए कभी कोई योजना नहीं बनाई। जबकि कांग्रेस सरकार ने ही गरीबी हटाने का नारा दिया था।
{"_id":"5c7ea6d6bdec221464536000","slug":"union-minister-j-p-nadda-statement-about-congress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार के मंत्री जेपी नड्डा ने उगली आग, बोले..कांग्रेस ने विकास के नाम पर सिर्फ राजनीति की है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार के मंत्री जेपी नड्डा ने उगली आग, बोले..कांग्रेस ने विकास के नाम पर सिर्फ राजनीति की है
Wed, 06 Mar 2019 07:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 06 Mar 2019 07:13 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमो
केंद्रीय मंत्री एचबीटीयू में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएम एसवाईएम) के औपचारिक लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 1971 में कांग्रेस सरकार ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण भी किया था। तब कहा गया था कि बैंक गरीबों, किसान के लिए लाभकारी साबित होंगे।
डेमो
लेकिन 1971 से 2014 तक देश में महज पौने तीन करोड़ लोगों के बैंक में खाते थे। लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद अब तक 33 करोड़ जनधन खाते खोले गए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
इसमें महज कुछ महीनों में ही 13 लाख लोगों के पंजीयन के बाद 1800 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। ऐसी योजनाएं अमेरिका, यूरोप जैसे देश तक लागू नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े बता रहे हैं कि देश बदल नहीं रहा है बल्कि देश बदल गया है।
विज्ञापन
डेमो
अच्छे दिन आने वाले नहीं हैं बल्कि अच्छे दिन आ गए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के साथ पूरी दुनिया खड़ी हुई है। पाकिस्तान को कूटनीतिक-आर्थिक स्तर पर अलग-थलग कर दिया गया है। केंद्र की मोदी सरकार ने ही असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा के लिए तमाम योजनाओं के माध्यम से उन्हें सुरक्षा दी है।