फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भविष्य में इंसान के नहीं होंगे बाल, तकनीक पर रहेगा निर्भर, प्रयोग में न आने वाली हर चीज होगी खत्म

Sat, 29 Feb 2020 12:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Feb 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Human will not have hair in future, will depend on technology
एआईटीएच में चल रहे टेक्निकल कल्चरल फेस्ट में छात्रों ने प्रदर्शित किया मॉडल - फोटो : अमर उजाला
डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल फार हैंडीकैप्ड (एआईटीएच) के छात्रों ने डीएनए के आधार पर भविष्य के इंसान की कल्पना की है। उसकी लंबाई कम होगी, बाल नहीं होंगे और पूरी तरह से तकनीक पर निर्भर होगा। छात्रा आयुषि, स्मृति, आदित्य और गीतिका ने मॉडल के जरिये मानव जाति का क्रमिक विकास दिखाया है।


 
Human will not have hair in future, will depend on technology
छात्रों ने प्रदर्शित किया मॉडल - फोटो : अमर उजाला
गीतिका ने बताया कि तकनीक इंसानों के रग रग में होगी। इंसान की जरूरत में न आने वाली चीजें जैसे बाल खत्म हो जाएंगे। लंबाई कम रहेगी, तकनीकी चीजें जानने के लिए मोबाइल या लैपटॉप खोलने की जरूरत नहीं रहेगी। आंख में ही ऐसा लेंस होगा जो सारी जानकारी उपलब्ध कराएगा।

 
Human will not have hair in future, will depend on technology
नुक्कड़ नाटक करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा जो जानवर काम के हैं और खत्म होते जा रहे हैं उनको भी शीनोबॉट की मदद से बनाया जा सकेगा। वहीं, कार्यक्रम में छात्रों के बीच रोबो वार और अन्य मॉडल का प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, वाद विवाद प्रतियोगिताएं भी हुईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Human will not have hair in future, will depend on technology
टेक्निकल कल्चरल फेस्ट में छात्रों ने प्रदर्शित किया मॉडल - फोटो : अमर उजाला
छात्रों ने कई लाइव मॉडल प्रस्तुत किए, इसमें हाइड्रो रॉकेट आकर्षण का केंद्र रहा। इलेक्ट्रानिक्स छात्रों के लिए रोबो शॉकर, सर्किट डिजाइनिंग और रोबोरेस प्रतियोगिताएं कराई र्गइं। डीजे नाइट में मुंबई की डीजे रिया ने शानदार प्रस्तुति दी। जिसमें छात्र जमकर थिरके।
 
विज्ञापन
Human will not have hair in future, will depend on technology
एआईटीएच में चल रहे टेक्निकल कल्चरल फेस्ट में छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
कोडिंग लीग में अनुराग द्विवेदी, रोबोरेस में विपुल, मॉक साक्षात्कार में सलोनी तिवारी, द बग में मनीष तिवारी, हाइड्रोरॉकेट में शैलेश यादव, बायो साइनोसोरस में आदित्य और अपूर्वा विजयी रहे। इस मौके पर श्रीनाथ द्विवेदी, अनुज श्रीवास्तव, कपिल पांडे, श्वेता तिवारी, रोहित शर्मा, आदित्य, अभिषेक, आकाश और अनुज मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed