फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बैंक ने 419 वर्ग मीटर के मकान पर दे दिया 35 करोड़ रुपये का हाउसिंग लोन

Fri, 23 Feb 2018 11:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 23 Feb 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
housing loan of 35 crore
इस मकान पर बैंक ने दिया 35 कराेड़ का लाेन
बैंक ऑफ बड़ौदा की गुमटी नंबर-5 शाखा ने 419 वर्ग मीटर के मकान पर 35 करोड़ रुपये का हाउसिंग लोन दे दिया। लोन लेते ही ऑयल मिल मालिक दिनेश अरोड़ा रफूचक्कर हो गया और पहली किस्त तक नहीं जमा की। लोन लेने के दो साल बाद अब बैंक उनके मकान की नीलामी करने जा रहा है।

  
 
housing loan of 35 crore
डेमो पिक
शहर के बैंकों ने अपनी दरियादिली सिर्फ उद्योगपति विक्रम कोठारी पर ही नहीं ‘न्योछावर’ की। विष्णुपुरी 3/44 निवासी दिनेश अरोड़ा पुत्र स्व.सत्यपाल अरोड़ा ने गुमटी की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से वर्ष 2016 में लोन लिया था। बैंक ने उन्हें कई बार नोटिस भेजा पर दिनेश की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।

 
housing loan of 35 crore
नीलाम हाेगा ये मकान
फिर बैंक ने 25 अक्तूबर 2016 से ब्याज दर लगाते हुए लोन का डिमांड (मांग) नोटिस भी भेजा। 9 फरवरी 2018 को बैंक ने विज्ञापन प्रकाशित कर बताया है कि दिनेश अरोड़ा ने 35,19,69147 रुपये लोन लिया था। इसपर 12 फीसदी के हिसाब से फरवरी 2018 तक का ब्याज भी लगाया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
housing loan of 35 crore
डेमो पिक
जो करीब 40 लाख रुपये है। दिनेश की 35 करोड़ 60 लाख के लगभग बैंक की देनदारी बनती है। बैंक की ओर से 17 मार्च को उनका विष्णुपुरी वाला मकान (जो गिरवी था) नीलाम किया जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा गुमटी नंबर 5 शाखा के चीफ मैनेजर दीपेंद्र शुक्ला का कहना है कि यह सही नीलामी प्रस्तावित है।

 
विज्ञापन
housing loan of 35 crore
डेमो पिक
पर मैं अभी कुछ ही दिन पहले केरल से स्थानांतरण होकर आया हूं। इसलिए मुझे इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है कि उन्हें किस आधार पर लोन दिया गया था। अब नीलामी के जरिए बैंक अपनी डूबी हुई रकम वसूल करेगा। बैंक सूत्रों का कहना है कि दिनेश अरोड़ा पर कई बैंकों की देनदारी है। यह राशि करोड़ों में है। एक अन्य बैंक का उन पर करोड़ों रुपये बकाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed