फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब किसी ने न सुनी तब जोशी ने की थी मदद, मुस्लिमों की बड़ी टीम थामेगी भाजपा का दामन

Fri, 23 Feb 2018 09:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 23 Feb 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Muslim team to be join BJP
सांसद मुरली मनोहर जोशी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर शहर के प्रमुख मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के असरदार मुस्लिमों की बड़ी टीम जल्द ही भाजपा का दामन थाम लेगी। मुस्लिमों के प्रति भाजपा के रुख से प्रभावित मुस्लिम समाज के लोग बुधवार को सांसद मुरली मनोहर जोशी से स्वरूप नगर स्थित उनके आवास पर मिले और उनका स्वागत किया। इसमें शामिल लोगों ने पार्टी की सदस्यता लेने की इच्छा जताई तो जोशी बोले कि वह तो चाहते हैं कि मुस्लिम समाज उनके साथ जुड़े।


 
Muslim team to be join BJP
सांसद से मुलाकात करते मुस्लिम नेता - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, नवंबर में कर्नलगंज में एक बड़ा जलसा और नातिया मुशायरा अंजुमन सरकार-ए-मदीना की ओर से हुआ था। इस कार्यक्रम की अनुमति कर्नलगंज थाने से नहीं मिल रही थी। यह जलसा हमेशा होता था लेकिन पिछले तीन सालों से नहीं हो रहा था। पिछले साल नवंबर में जब जलसे की अनुमति मांगी गई तो एसओ बृजेश मौर्या ने मना कर दिया।


 
Muslim team to be join BJP
सांसद मुरली मनोहर जोशी - फोटो : अमर उजाला
सपा विधायक और कांग्रेसी नेता से भी पैरवी की गई लेकिन अनुमति नहीं मिली। इसके बाद अंजुमन के अध्यक्ष अजमेरी खां ने सांसद मुरली मनोहर जोशी के कार्यालय से संपर्क किया। वहां जोशी के निजी सचिव ललित अधिकारी ने जलसे की अनुमति दिलवा दी। जलसा होने के बाद मुस्लिम समाज बहुत प्रभावित हुआ। सांसद जोशी के शहर आने पर प्रतिनिधिमंडल ने सांसद जोशी का स्वागत कर उनका शुक्रिया अदा किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim team to be join BJP
सांसद मुरली मनोहर जोशी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री मोहम्मद शोएब खान के साथ सांसद से मिलने वालों में अंजुमन सरकार-ए-मदीना के अध्यक्ष अजमेरी खां, जुनैद रजा, अलीम रजा, मुशर्रफ मीर, इरफान, गुड्डू समेत करीब 15 लोग शामिल थे। जुनैद रजा कर्नलगंज वार्ड से इस बार चुनाव महज 57 वोटों से हारे हैं। अलीम रजा समेत यह मुस्लिमों की अहम टीम है, जो शहरकाजी मौलाना रियाज अहमद हशमती से भी जुड़े हैं। जुनैद रजा ने बताया कि बहुत जल्द मुस्लिमों की बड़ी संख्या के साथ भाजपा में शामिल होंगे। सभी पार्टियों को देख लिया है, सबने मुस्लिमों को सिर्फ वोट बैंक समझा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed