इटावा सैफई में अपने समर्थकों के साथ फूलो की होली खेलने पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देश और प्रदेश वासियो की होली की बधाई दी।
2 of 5
मुलायम परिवार में होली के रंगों में रंगे रिश्ते
इस मौके पर सपा समर्थको की होली की खुशी और दोगुनी हो गई जब शिवपाल सिंह यादव भी होली खेलने अपने बेटे आदित्य यादव के साथ अखिलेश यादव के मंच पर पहुँचे।
3 of 5
मुलायम परिवार में होली के रंगों में रंगे रिश्ते
दरअसल परिवार में चाचा भतीजे के बीच चली आ रही कलह के बाद यह सैफईवासियो के लिए पहला मौका था जब अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह खुशी के मौके पर एक साथ नज़र आये।
4 of 5
मुलायम परिवार में होली के रंगों में रंगे रिश्ते, देखें चाचा-भतीजे की नजदीकियां
शिवपाल सिंह के मंच पर पहुँचते ही अखिलेश यादव ने रिश्ते में छोटे होने के नाते कुर्सी से खड़े होकर चाचा से आशीर्वाद लिया लेकिन इस बाद दोनों लोग मंच पर तो रहे लेकिन दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।
5 of 5
मुलायम परिवार में होली के रंगों में रंगे रिश्ते, देखें चाचा-भतीजे की नजदीकियां
इस मौके पर सांसद बदायूँ धर्मेंद्र यादव, सांसद मैनपुरी तेज प्रताप यादव, इटावा ज़िला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, पूर्व चैयरमेन फुरकान अहमद आदि सपा नेता और समर्थक मौजूद रहे।