फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉकी नेशनल चैंपियनशिप में यूपी की महिला व पुरुष वर्ग की टीम को मिला दूसरा स्थान, पहले पर इनका कब्जा

Fri, 27 Sep 2019 08:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 27 Sep 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
Hockey National Championship: UP's women's and men's team reach in finals
हाँकी खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
ग्रीनपार्क में चल रही हॉकी नेशनल चैंपियनशिप का खिताब महिला वर्ग में हरियाणा ने व पुरुष वर्ग में कर्नाटक ने जीता। दोनों ही वर्गों में उत्तर प्रदेश की टीम उप विजेता रही। चैंपियनशिप का आयोजन हॉकी इंडिया व कानपुर जिला प्रशासन की ओर से किया गया था। पुरुष वर्ग में तीसरे स्थान पर पंजाब व महिला वर्ग में झारखंड ने तीसरा स्थान पाया।

 
Hockey National Championship: UP's women's and men's team reach in finals
बांल पर कब्जा करती हुई खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सुबह सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। पुरुष वर्ग में कर्नाटक ने ओडिशा को 4-1 से हराया था। दूसरे सेमीफाइनल में यूपी ने पंजाब को 6-2 से हराया। महिला वर्ग के सेमीफाइनल में हरियाणा ने ओडिशा को 4-3 से हराया और दूसरे सेमीफाइनल में यूपी ने झारखंड को 6-3 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने यूपी को 4-2 से हरा दिया।

 
Hockey National Championship: UP's women's and men's team reach in finals
गोल करती हुए खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
पुरुष वर्ग में कर्नाटका ने यूपी पर 7-3 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने विजेता, उप विजेता व तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों को ट्रॉफी, मेडल देकर पुरस्कृत किया। एडीएम सिविल सप्लाई डॉ. बसंत अग्रवाल, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अहमद, खेल डायरेक्टर आरपी सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, डिप्टी कमिश्नर जिएसटी सुरेंद्र सिंह, टीटी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव पाठक, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय कुमार सेठी, नरेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hockey National Championship: UP's women's and men's team reach in finals
हाँकी टीम - फोटो : अमर उजाला
पुरुष हॉकी फाइनल : कर्नाटक ने यूपी पर जीत दर्ज की
कर्नाटक ने यूपी को 7-3 से करारी शिकस्त देकर विजेता का तमगा हासिल किया। कर्नाटक के अभरन ने दूसरे व तीसरे मिनट पर लगातार दो गोल दागे। चौथे मिनट पर यूपी के राज कुमार ने गोल किया। तब यूपी के आमिर ने छठवें व नौवें मिनट पर लगातार दो गोल दागे। दूसरे हाफ में कर्नाटक के राहील ने 11 वें मिनट पर तीसरा गोल, केपी ने 12वें मिनट पर चौथा गोल, लिखित ने 15वें मिनट पर पांचवां गोल, अभरन ने 17वें मिनट पर छठवां गोल व 20वें मिनट पर लिखित ने सातवां गोल करके जीत में प्रमुख भूमिका निभाई।

 
विज्ञापन
Hockey National Championship: UP's women's and men's team reach in finals
हाँकी से पास बाँल पास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
महिला हॉकी फाइनल : हरियाणा 4-2 जीता
हरियाणा ने यूपी को 4-2 से हराकर चैंपियन का खिताब हासिल किया है। हरियाणा की मोनिका ने छठवें व सातवें मिनट पर लगातार दोे गोल दागे। आठवें मिनट पर दीपिका ने तीसरा गोल किया। दूसरे हाफ में 12वें व 13वें मिनट पर यूपी की अनुजा ने लगातार दो गोल मार कर स्कोर 2-3 कर दिया। 16वें मिनट पर हरियाणा की दीपिक ने चौथा गोल करके टीम की जीत तय कर दी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed