{"_id":"5b4625db4f1c1bae288b5e7f","slug":"heavy-rain-in-central-up-and-bundelkhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः बारिश से राहत मिली तो आकाशीय बिजली ने छीन ली 7 की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः बारिश से राहत मिली तो आकाशीय बिजली ने छीन ली 7 की सांसें
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में बारिश से जहां लोगों ने राहत महसूस की। वहीं, बिजली गिरने से दो महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग झुलस गए। उन्नाव में चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। फर्रुखाबाद में टिकट वितरण और ट्रेन संचालन कुछ देर के लिए प्रभावित रहा।
सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी के जिलों में आखिर मौसम मेहरबान हुआ। बुंदेलखंड में दोपहर बाद से बारिश होती रही। दोपहर तक चित्रकूट में 11 व बांदा-हमीरपुर में 9-9 और महोबा में 8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इससे पारा तीन डिग्री कम होकर 38 डिग्री पर पहुंच गया। बांदा में बिजली गिरने से शोभा (52)पत्नी महदेव और छंगू (15) पुत्र झल्लू की मौत हो गई जबकि महिलाओं सहित पांच लोग झुलस गए।
सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में बिजली गिरने से खेत मेें एक भैंस मर गई, जबकि चार लोगों को झटका लगा। महोबा में खन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम बहिंगा में बकरियां चरा रहे रामसजीवन 45 पुत्र शिवराम की बिजली गिरने से जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के खानपुर गांव में बिजली गिरने से कक्षा पांच के छात्र अमन की मौत हो गई। पोल के स्टे वायर में करंट उतरने से 12 वर्षीय गोलू की जान गई। फर्रुखाबाद के कमालगंज में रेलवे स्टेशन के पास बिजली गिरने से मकान का छज्जा टूटने के साथ ट्रांसफार्मर जल गया। रेलवे स्टेशन के उपकरण खराब होने से कंप्यूटराइज टिकटों का वितरण नहीं हो सका। करीब 10 मिनट तक ट्रेन भी स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई के माधौगंज में मकान में बिजली गिरने से बारिश में नहा रहीं दो बच्चियां ममता और रुचि बाल-बाल बचीं, लेकिन घर में करंट दौड़ने से वायरिंग और उपकरण फुंक गए। उन्नाव मेें हाईटेंशन बारिश में लाइन का तार टूटने से बोरिंग कर रहे मजदूर प्रकाश (35) पुत्र संतू निवासी दुआ गांव की मौत हो गई। शहर में 11 हजार लाइन में ब्रेकडाउन आने से कब्बाखेड़ा और सिटी पावर हाउस बंद हो गए, इससे करीब 4 घंटे आपूर्ति बाधित रही।