फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गुरु को दी सौगात, फूले नहीं समा रहे यहां के लोग

Thu, 12 Jul 2018 12:34 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 12 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath approval road construction on demand of his teacher
सीएम याेगी अादित्यनाथ
कानपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजपुर में रह रहे अपने गुरु नागेंद्र नाथ बाजपेई की मांग पर ग्रामीणों को एक ऐसी सौगात दी है जिससे ग्रामीण फूले नहीं समा रहे हैं। ग्रामीणों ने नागेंद्र नाथ बाजपेई को फूलमाला पहनाकर मुंह मीठा कराया।

 
CM Yogi Adityanath approval road construction on demand of his teacher
सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ - फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर के खोजऊपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नागेंद्र नाथ बाजपेई टिहरी गढ़वाल स्थित राजकीय विद्यालय गजा में गणित के अध्यापक थे। उन्होंने कक्षा 9 व 10 में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पढ़ाया था। वह योगी के कक्षा अध्यापक भी रहे। गांव के पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, केशन पाल, रामकुमार शुक्ला, राहुल सिंह व सोमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले एक दशक से ग्रामीण सलेमपुर मोड़ से खोजऊपुर गांव तक बने कच्चे रास्ते के डामरीकरण की मांग नेताओं व अफसरों से कर रहे थे।

 
CM Yogi Adityanath approval road construction on demand of his teacher
सीएम याेगी अादित्यनाथ
बारिश में जलभराव से निकलना दूभर हो जाता था। सभी ने मिलकर गुरु जी को समस्या बताई। संकोची स्वभाव के गुरु जी काफी कोशिशों के बाद मुख्यमंत्री से सड़क निर्माण के लिए कहने पर राजी हुए। बीते एक अप्रैल को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ग्रामीणों का मांगपत्र सौंपा। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल जिलाधिकारी को सड़क बनाए जाने के निर्देश दिए थे। अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath approval road construction on demand of his teacher
सीएम याेगी अादित्यनाथ
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता एसएस बनर्जी ने बताया कि सलेमपुर मोड़ से खोजऊपुर तक जाने वाले 1600 मीटर कच्चे संपर्क मार्ग के डामरीकरण के लिए 75 व सीसी रोड के लिए 15 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। तीन माह में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed