फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में कायम रहा सौहार्द, पुलिस प्रशासन की रणनीति आई काम, नमाज के बाद सभी शांति से घराें को लौटे

Fri, 27 Dec 2019 07:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 27 Dec 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
Harmony prevails in Kanpur, police administration strategy successful
फोर्स के साथ सेल्फी लेता बच्चा - फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज के दिन शुक्रवार को शहर में हर तरफ शांति रही। पुलिस-प्रशासन की रणनीति काम आई। उनकी अपील को हर किसी ने माना और अमन-चैन बनाए रखने में सभी ने साथ दिया। नमाज के बाद खुद ही वालंटियर ने नमाजियों को घर भेजा। नमाज के बाद लोग अपने-अपने घरों को चले गए। शहर में सौहार्द कायम रहा।


 
Harmony prevails in Kanpur, police administration strategy successful
शुक्रवार को दिखा कुछ ऐसा नजारा - फोटो : अमर उजाला
यतीमखाना समेत बाबूपुरवा, परेड, रेलबाजार समेत अन्य सभी जगहों पर शांति कायम रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है। पिछले जुमे व उसके दूसरे दिन हुई हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन ने सबक लेते हुए इस बार रणनीति तैयार की थी। डीएम विजय विश्वास पंत, एसएसपी अनंत देव, एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने सदभावना चौकी के पास पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

 
Harmony prevails in Kanpur, police administration strategy successful
शांति से गुजरा शुक्रवार - फोटो : अमर उजाला
वहीं बड़ा चौराहे पर क्राउड कंट्रोल यूनिट के साथ एडीजी प्रेम प्रकाश डटे रहे। उधर दक्षिण में कमिश्नर सुधीर एम बोबड़े, आईजी मोहित अग्रवाल और एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। सभी अधिकारी लगातार मुस्लिम वर्ग के लोगों, काजी व अन्य के संपर्क में रहकर बातचीत करते रहे। पिछली बार आलाधिकारी बवाल शुरू होने के बाद पहुंचे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Harmony prevails in Kanpur, police administration strategy successful
लोगाें ने खूब ली सेल्फी - फोटो : अमर उजाला
मस्जिदों से की गई शांति की अपील
एक दिन पहले मुस्लिम वर्ग के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर डीएम व एसएसपी ने नमाज खत्म होने के बाद नमाजियों से शांति बनाए रखने की अपील के साथ घर जाने की गुजारिश करने की बात कही थी। शुक्रवार को लगभग सभी मस्जिदों में ऐसा हुआ। इससे भीड़ इकट्ठा नहीं हुई।

 
विज्ञापन
Harmony prevails in Kanpur, police administration strategy successful
सिपाही ने बच्चे को नंगे पैर देखा तो खरीद कर पहनाए जूते - फोटो : अमर उजाला
खुद संभाली कमान
मुस्लिम लोगों के 20-25 लोगों के समूह बनाए गए थे। ये लोग नमाज शुरू होने के पहले ही मस्जिदों में पहुंच गए थे। वहां पहुंचने वाले लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे। इसके बाद जब नमाज खत्म हुई तो खुद बाहर आकर सभी को घर जाने को कहा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed