फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday kanpur: नाम के फेर से ही अंग्रेजों को छका डाला, मैं हूं शहर भौकाल वाला...

Wed, 24 Mar 2021 12:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Mar 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday kanpur: Know how many times Kanpur name change
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मैं कानपुर हूं... विकास दुबे वाला नहीं। मैंने एक से एक बढ़कर लाल जने, जिन्होंने मेरा नाम रोशन किया, न सिर्फ  देश, परदेस में भी दूर-दूर तक। और मेरी पहचान उन्हीं से है, किसी गुंडे-मवाली से नहीं। इस सीरीज में आपको पता चलता रहेगा कि किनके नाम से मेरा नाम है।


सबसे पहले बात मेरे नाम की तो अपना इतिहास बहुत पुराना है गुरु! 1217 ईसवी से करते हैं बात शुरू। राजा कान्हदेव ने बसाया तो एक गांव था, नाम दिया था कान्हपुर, लेकिन सैकड़ों साल दौड़ते-दौड़ते बन गया एक भौकाली महानगर और नाम धरा गया कानपुर।
Happy Birthday kanpur: Know how many times Kanpur name change
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
जरा अलग मिजाज का शहर है यह, सलीके से मिलो, तो सलीके से मिलेंगे, वरना अलग तरीके से मिलेंगे। तो भाई जी, बात यह है कि यह शहर है क्रांति का, अंग्रेजों को तो इस शहर ने नाम की वर्तनी में ही 19 बार झुलाया। समझ ही नहीं पाए कि आखिर नाम कैसे पुकारें।

अंग्रेज 19 बार खुपड़िहाव करते रहे और नाम बदलते रहे। आजादी के बाद मगजमारी बंद हुई और तय हुआ कि अब कानपुर नाम ही रख दिया जाए। कुछ इतिहासकार मानते हैं कि सचेंडी के राजा हिंदू सिंह ने कानपुर बसाया, तो कुछ कान्हदेव को ही कानपुर का जन्मदाता मानते हैं।

 
Happy Birthday kanpur: Know how many times Kanpur name change
कारगिल पार्क में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
खैर, वर्ष-1803 में अंग्रेजों ने कानपुर को जिला घोषित किया था, तब भी वे नाम की वर्तनी तय नहीं कर पाए थे। इसके पहले अवध के नवाब शुजाउद्दौला के यहां तैनात रेजीडेंट गैब्रियल हार्पर ने वर्ष-1770 में एक पत्र लिखा था, जिसमें इस शहर की वर्तनी थी CAWNPOOR, फिर चल पड़ा नामबदली का सिलसिला 19 बार, तो गुरु यह है कहानी कानपुर के नाम की।

इतने नाम
CAWNPOOR– 1770, गेव्रियल हार्पर
CAUNPOUR– 1776, जेम्स रेनेल
CAUNPORE– 1785,  जेम्स फार्वेस
CAWNPOUR– 1788, जेम्स रेनेल
KAWNPORE– 1790, फोर्ट विलियम पत्राचार
CAWNPORE– 1788, थॉमस टिवनिंग (सर्वाधिक स्वीकृत वर्तनी, 1857 की क्रांति के बाद से
1948 तक)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday kanpur: Know how many times Kanpur name change
20 बार बदली कानपुर की स्पेलिंग - फोटो : अमर उजाला
CAWNPOR– 1795, फोर्ट विलियम पत्राचार
CAWNPOR– 1798, फोर्ट विलियम पत्राचार
KAUNPOOR– 1798, नक्शा तथा फोर्ट विलियम पत्राचार
KHANPORE– श्रीमती डियेन सैनिक अधिकारी की पत्नी
KHANPURA– वाटर हेमिल्टन, ईस्ट इंडिया गजेटियर
KHANPORE– फारेस्ट एक अंग्रेज यात्री
CAUNPOOR– 1815, ईस्ट इंडिया गजेटियर
KHANPOOR– 1825, भारत का नक्शा
KANHPUR– 1857 नामक चंद की डायरी, मांटगोमरी मिलेसन
CAWNPOUR– 1857, क्रांति के बाद प्रकाशित एक पोस्ट कार्ड 1881 में
CAAWNPORE– 1879, मारिया मिलमेन ऑफ इंडिया
CAWNPOR– इनसाइक्लोपीडिया ऑफ अमेरिका
COWNPOUR– इनसाइक्लोपीडिया ऑफ अमेरिका
KANPUR– 1948, वर्तमान।
 
विज्ञापन
Happy Birthday kanpur: Know how many times Kanpur name change
माल रोड स्थित नरोना चौराहे का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
ये भी रहे नाम
कान्हपुर, कर्णपुर, कन्हैयापुर

नाम दूर-दूर तक
हम सबके प्यारे कानपुर का नाम दूर-दूर तक है। चाहे वह स्वतंत्रता समर हो या कारोबार की दुनिया, कलमकारी हो या कलाकारी। इस मिट्टी में पैदा ही होते हैं भौकाली, तो हम रोज बताएंगे अपने एक भौकाल के बारे में।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed