फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: दूल्हे को आया गुस्सा, बैरंग लौटी बरात, दुल्हन करती रही इंतजार, सुबह झाड़ियों में मिली भाई की लाश

Tue, 16 Jun 2020 04:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Jun 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
groom got angry, barat returned without bride
भाई की मौत की खबर सुन बेहोश हो गई बहन - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में सोमवार को आई एक बरात बिना दुल्हन को लिए वापस लौट गई। दुल्हन मंडप पर दूल्हे का इंतजार करती रही पर वो नहीं आया। सुबह हुई तो दुल्हन के भाई की मौत की खबर घर पहुंची। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। भाई की मौत की खबर सुन दुल्हन बेहोश हो गई।


 
groom got angry, barat returned without bride
रोते बिलखते परिजन, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
फर्रूखाबाद में शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव गुमिदापुर निवासी किसान रामपाल की बेटी लक्ष्मी की बरात नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव अठसेनी पहाड़पुर से सोमवार देर शाम गांव पहुंची। नाश्ता कराने के लिए गांव के बाहर ही बरात को सड़क पर रोका गया। वहां बरातियों को नाश्ता दिया जा रहा था।

 
groom got angry, barat returned without bride
सूना पड़ा घर - फोटो : amar ujala
तभी रामपाल पक्ष के लोगों का बरातियों से विवाद हो गया। इससे दूल्हा मनोज पुत्र यादराम गुस्सा गया। वह अपनी कार खुद लेकर चल दिया। तेजी से कार मोड़कर भागने में वहां खड़ी रामपाल की रिश्तेदार गांव भटासा निवासी विमला पत्नी पप्पू, गांव गुमिदापुर निवासी मिथलेश पत्नी वीरपाल व सपना पुत्री प्रेमपाल घायल हो गईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
groom got angry, barat returned without bride
दहेज का सामान - फोटो : amar ujala
इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मंडप में दुल्हन इंतजार करती रही और बरात वापस लौट गई। घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान रामपाल का 12 वर्षीय बेटा परिजनों को नजर नहीं आया। इस पर परिजनों ने खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला।

 
विज्ञापन
groom got angry, barat returned without bride
दुल्हन के भाई की लाश मिलने के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
मंगलवार सुबह गांव के लोग खेतों की ओर गए तो गांव के बाहर सड़क किनारे झाड़ियों में दुल्हन के भाई प्रांशु का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मां लौंगश्री ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस दुर्घटना में किशोर की मौत होने की बात कह रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed