फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली से पहले रेल यात्रियों के लिए तोहफा, 6 ट्रेन एलएचबी कोच से लैस, जानिए क्या हैं इसके फायदे

Sat, 27 Oct 2018 08:31 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 27 Oct 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
good news for train passengers know what is LHB
डेमो पिक

कानपुर से चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों को रेलवे ने एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच से लैस कर दिया है। 28 अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच तीनों ट्रेनें एलएचबी हो जाएंगी। नए कोच लगने से इनमें रिजर्व सीटों का कोटा भी बढ़ेगा। नई बोगियों में स्लीपर की 40 बर्थ, थर्ड एसी की 32 बर्थ और सेकंड एसी की 8 बर्थ बढ़ गई हैं। ऐसे में इन ट्रेनों में रिजर्वेशन का कोटा फुल दिखा रहा था, अब इनमें बढ़ी सीटों पर रिजर्वेशन मिल जाएगा। 

good news for train passengers know what is LHB
डेमो पिक
ये हैं ट्रेनें
ट्रेन नंबर 14151/15152 कानपुर - आनंद विहार टर्मिनल 
ट्रेन नंबर 22445/46 कानपुर -अमृतसर 
ट्रेन 22443/44 कानपुर- बांद्रा

 
good news for train passengers know what is LHB
डेमो पिक
इन ट्रेनों का रूट है अलग
यह ट्रेनें अपने मेन रूट से न जाकर दूसरे रूटों से चलती हैं। आनंद विहार की ट्रेन इटावा, टूंडला न जाकर फर्रुखाबाद, मैनपुरी होकर दिल्ली जाती है और बांद्रा (मुंबई) की ट्रेन झांसी न जाकर मथुरा-भरतपुर होकर मुंबई जाती है। अमृतसर की ट्रेन उन्नाव, सफीपुर, बरेली होकर चलती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एलएचबी की खासियत ...

good news for train passengers know what is LHB
डेमो पिक

एलएचबी बोगियां स्टील और एल्युमीनियम की मिश्रित धातु से बनने से ज्यादा मजबूत होती हैं। सेंट्रल बफलर कपलर्स (सीबीसी) होने से यह शॉकप्रूफ होते हैं। हादसे पर यात्रियों को झटके नहीं लगते हैं और डिब्बे एक दूसरे पर नहीं चढ़ते हैं। एलएचबी बोगियों को 120  किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों में लगाया जा सकता है। जबकि आईसीएफ (इंटीग्रल कोच फैक्ट्री) बोगियों के लिए ट्रेनों की औसत स्पीड 80 से 90 किमी प्रति घंटा की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed