यूपी के फर्रुखाबाद जिले के बाद आज बांदा में सुबह करीब 9 बजे 3 वर्षीय मासूम बच्ची पुष्पा एक खेत में बने बोरवेल के गड्ढे में जा गिरी। बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी।
2 of 5
बांदा में बोरवेल में गिरी मासूम
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव की है। बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे अतर्रा प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह ने बिना किसी देरी के रेस्क्यू टीम को बुलाकर बच्ची को बचाने के प्रयास में जुट गए।
3 of 5
बांदा में बोरवेल में गिरी मासूम
- फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में विभाग के आलाधिकारी कुलदीप कुमार गुप्ता, गणेश साह आदि घटना स्थल पर पहुंच गए। जिससे राहत कार्य ने तेजी पकड़ ली।
4 of 5
बांदा में बोरवेल में गिरी मासूम
- फोटो : अमर उजाला
लगातार दो घण्टे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बोरबेल में गिरी बच्ची को सकुशल बचा लिया गया। बच्ची पुष्पा को सकुशल बाहर निकालने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन टीम के चेहरे की खुशी देखने लायक थी।
5 of 5
बांदा में बोरवेल में गिरी मासूम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के इस मानवीय कार्य को देख क्षेत्रीय लोग टीम की प्रशांसा करते नहीं थक रहे। बच्ची के पिता भवानीदीन ने टीम को धन्यवाद कहा।