फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश-मुलायम के गढ़ में गरजेंगे शाह, सपा में हलचल, राहुल-प्रियंका भी देंगे दस्तक

Tue, 16 Apr 2019 02:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Apr 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
amit shah in etawah for lok sabha elections 2019
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : twitter
लोकसभा चुनाव 2019 में सपा का गढ़ भेदने के लिए भाजपा के चाणक्य अमित शाह अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव के गढ़ पर हमला बोल सकते हैं। यूपी में इटावा लोकसभा सीट शुरुआत से ही मुलायम सिंह यादव के गढ़ के रूप में जानी गई है। इस लोकसभा सीट को पाने के लिए हर दल की चाह रही है।

 
amit shah in etawah for lok sabha elections 2019
समाजवादी रथ में मुलायम सिंह के साथ अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इटावा लोकसभा सीट पर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशी अपने प्रचार अभियान में जुट गए हैं। प्रमुख दलों के प्रत्याशी स्टार प्रचारकों के जरिये अपने पक्ष में माहौल बनाना चाहते हैं। भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया का प्रचार करने 25 अप्रैल को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह नगर के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 
amit shah in etawah for lok sabha elections 2019
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (फाइल) - फोटो : Facebook/Priyanka Gandhi Vadra
प्रदेश स्तर से जिला इकाई को उनका कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है। कांग्रेस प्रत्याशी अशोक दोहरे के पक्ष में चुनावी हवा बनाने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राजबब्बर की डिमांड भेजी जा चुकी है। अभी उनके कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुए हैं। नगर के कई स्थानों पर नरेंद्र मोदी की फोटो के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी जनसभा के होर्डिंग्स लग चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
amit shah in etawah for lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव
जिला महामंत्री कृपा नारायन तिवारी ने बताया कि शाह की जनसभा 25 अप्रैल को रामलीला मैदान में होगी। रैली के प्रचार प्रसार के लिए पूरे लोकसभा क्षेत्र में कुल 60 होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इनकी परमीशन भी प्रदेश स्तर पर ली गई है। जिला इकाई ने सिर्फ स्थल चयन किए हैं। उधर, कांग्रेस भी पार्टी के स्टार प्रचारकों को बुलाने के लिए प्रयासरत है।
 
विज्ञापन
amit shah in etawah for lok sabha elections 2019
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पार्टी जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने बताया कि अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी और राजबब्बर की डिमांड की गई है। अभी पार्टी नेतृत्व के स्तर से कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन पूरे प्रयास हो रहे हैं कि प्रत्याशी अशोक दोहरे के प्रचार के लिए स्टार प्रचारक यहां आएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed