फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलाज कराने मजार गई युवती की मिली लाश, दोनो हाथाें की कटी नसों से बह रहा था खून

Sat, 20 Jul 2019 02:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Jul 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
UP News: girl brutally murdered by cut her hand vein in unnao
युवती की लाश मिलने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंजमुरादाबाद में फतेहपुर हमजा गांव में फैजुल्ला शाह की मजार पर युवती के दोनों हाथ की नसें काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गयी। युवती मां के साथ मानसिक बीमारी का इलाज कराने आयी थी।

UP News: girl brutally murdered by cut her hand vein in unnao
युवती की लाश मिलने के बाद मौके पर एकत्र भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह शव के पास ही उसका मौसेरा भाई बेहोश मिला। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मौसेरे भाई पर ही हत्या के शक की सुई घूम रही है। एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 
UP News: girl brutally murdered by cut her hand vein in unnao
घटना की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रामदीन खेड़ा निवासी अनुराधा (20 )पुत्री रामचंद्र यादव कई माह से मानसिक बीमार चल रही थी। गुरुवार को युवती की मां रामबेटी उसे लेकर गंज मुरादाबाद स्थित फैजुल्ला की मजार पहुंची।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: girl brutally murdered by cut her hand vein in unnao
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
युवती के साथ उसका मौसेरा भाई संजीत पुत्र सुधर निवासी बंदीखेड़ा भी था। मां का आरोप है कि गुरुवार रात लघुशंका के दौरान उसकी बेटी को संजीत झाड़ियों की ओर ले गया। आरोप है कि संजीत ने बेटी की दोनों हाथ की कलाई की नसें काटकर उसकी हत्या कर दी और खुद जहर खा लिया।

 
विज्ञापन
UP News: girl brutally murdered by cut her hand vein in unnao
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
युवक को ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है। एसपी एमपी वर्मा ने मृतका के मौसेरे भाई के होश में आने और पूछताछ के बाद सच सामने लाने की बात कही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed