फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेवानिवृत्त फौजी की बीवी से अवैध संबंधों में युवक को घेरकर मारी गोली, पत्नी बोली अचानक हुई फायरिंग

Sat, 20 Jul 2019 02:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Jul 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
man murdered due to relationship with ex army man's wife
पति की मौत के बाद रोती बिलखती पत्नी - फोटो : अमर उजाला

इटावा में मोहल्ला गांधी नगर में अवैध संबंध के चलते गुरुवार रात शराब ठेका संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने सेवानिवृत्त फौजी एवं उसकी पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


 

man murdered due to relationship with ex army man's wife
युवक की हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस में लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भरथाना थाना क्षेत्र के इकघरा निवासी हरिओम यादव पुत्र फतेह सिंह शहर के मोहल्ला गांधीनगर में कौशल्या वाटिका के पास सिपाही अरविंद यादव के मकान में एक माह से किराये पर रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी कविता और दो बच्चे बेटा कृष्णा (9) और पुत्री तनु (11) हैं।

 
man murdered due to relationship with ex army man's wife
अवैध संबंधों में हुई हरिओम यादव की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कविता ने पुलिस ने दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे पति के साथ मोटरसाइकिल से रेलवे स्टेशन जा रही थी। घर से कुछ दूर ट्रांसफार्मर वाली गली में सेवानिवृत्त फौजी, उसकी पत्नी ने चार लोगों के साथ घेरकर फायरिंग शुरू कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
man murdered due to relationship with ex army man's wife
इसी जगह युवक को मारी गई थी गोली - फोटो : अमर उजाला
कविता के अनुसार गोली लगने पर पति गिर गए और उसने गली में छुपकर खुद की जान बचाई। चर्चा है कि हरिओम के सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी से संबंध थे। हरिओम ने उसे शहर में ही किराये पर कमरा दिला रखा था। सेवानिवृत्त फौजी भरथना थाना पुलिस से लेकर एसएसपी तक को शिकायत दे चुका है।

 
विज्ञापन
man murdered due to relationship with ex army man's wife
रोती बिलखती मृतक की पत्नी एवं मृतक - फोटो : अमर उजाला
फौजी की पत्नी जेवरात लेकर घर लेकर आई है। उसे हरिओम पास रखता है। फ्रेंड्स कॉलोनी थानाध्यक्ष अमित कुमार लखेरा ने बताया कि तहरीर मिली है। बीएसएनएल का नेटवर्क न आने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो पा रहा है। नेटवर्क आते ही दर्ज कर लिया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed